डॉ.के.ए.पॉल ने तमिलनाडु के राज्यपाल से विजय को बहुमत साबित करने का मौका देने की किया मांग
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 10 मई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। ग्लोबल पीस इनिशिएटिव के संस्थापक और राष्ट्रपति सलाहकार के. ए. पॉल ने तमिलनाडु के राज्यपाल से अभिनेता से नेता बने विजय को बहुमत साबित करने का अवसर देने की जोरदार मांग की है। डॉ. पॉल ने दावा किया कि विजय को जनता का “भारी और अप्रत्याशित जनादेश” मिला है। मीडिया और समर्थकों को संबोधित करते हुए डॉ. पॉल ने विजय को तमिलनाडु का अगला मुख्यमंत्री बताते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने विजय के आंदोलन को भारी समर्थन देकर राजनीतिक आकलनों को गलत साबित कर दिया। डॉ. पॉल के अनुसार, राजनीतिक विश्लेषकों और सर्वेक्षणों ने विजय के प्रभाव को कम आंकते हुए उनके सीमित चुनावी असर की भविष्यवाणी की थी। डॉ.पॉल ने कहा कि उन्होंने कई महीने पहले ही विजय के उभार की भविष्यवाणी कर दी थी और उनका समर्थन भी किया था। उन्होंने मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम को अपनी प्रस्तावित ग्लोबल पीस समिट पहल के प्रति तमिलनाडु सरकार के कथित विरोध से भी जोड़ा। उनका आरोप है कि फरवरी 2026 में राज्य में रोजगार और निवेश ...