अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप कहार निषाद भोई की बैठक संपन्न
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, सोमवार 27 अप्रैल 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप कहार निषाद भोई समन्वय समिति, दिल्ली प्रांत की समन्वय समिति की प्रथम मासिक बैठक सिविल लाइंस स्थित मेसोनिक क्लब, जमुना लॉज, महाराणा प्रताप पार्क में राज्य अध्यक्ष जत्थेदार डॉ. अवतार सिंह की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय संयोजक श्री गुरुचरण सिंह कश्यप ने संगठन की वर्तमान स्थिति और गतिविधियों की जानकारी देते हुए की। उन्होंने विशेष रूप से दक्षिण भारत में हाल ही में आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों और सभाओं का उल्लेख किया, जिनमें समुदाय की सक्रिय भागीदारी और राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती रुचि को रेखांकित किया गया। उन्होंने बताया कि देशभर में समुदाय के लोग संगठन के विस्तार और सामाजिक उत्थान के लिए उत्साहपूर्वक आगे आ रहे हैं। राज्य महामंत्री डॉ. रमेश साहनी ने बैठक के मुख्य एजेंडे को प्रस्तुत करते हुए सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए। इस दौरान अधिकांश सदस्यों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, प्रत्येक वार्ड तक पहुंच बढ़ाने और नए सदस्यो...