फिल्म समीक्षा : श्री बाबा नीब करौरी महाराज
आस्था, अध्यात्म और चमत्कारों की दिव्य अनुभूति कराती फिल्म शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 31 मई 2026, फिल्म समीक्षक : रेहाना परवीन ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। फिल्म श्री बाबा नीब करौरी महाराज वीरवार 21 मई 2026 को विशेष प्रेस शो डिलाइट डायमंड, दिल्ली में मुझे देखने का अवसर मिला। फिल्म श्री बाबा नीब करौरी महाराज में सुबोध भावे, समीक्षा भटनागर, राजेश शर्मा, हितेन तेजवानी, हेमंत पांडे, इत्यादि मुख्य कलाकार हैं। फिल्म श्री बाबा नीब करौरी महाराज का निर्देशन शरद सिंह ठाकुर हैं, जबकि निर्माता बलराम गर्ग है फिल्म का निर्माण भी इन दोनों ने किया है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से U प्रमाण पत्र दिया है। इसका अर्थ है कि फिल्म हर उम्र के लोगों (बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक) के देखने के लिए बिल्कुल सुरक्षित और उपयुक्त है। फिल्म की अवधि लगभग 2 घंटे 19 मिनट (139 मिनट) है। फिल्म श्री बाबा नीब करौरी महाराज सिनेमा घरों में 22 मई 2026 को प्रदर्शित हुई है। फिल्म श्री बाबा नीब करौरी महाराज हनुमान भक्त और विश्व प्रसिद्ध संत बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर...