BIS और IIA दिल्ली का बड़ा उद्योग सम्मेलन, गुणवत्ता, प्रमाणन और MSME विकास पर जोर
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 6 मई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA), दिल्ली स्टेट चैप्टर, के साथ मिलकर रोहिणी स्थित क्राउन प्लाज़ा में एक महत्वपूर्ण उद्योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता BIS की उप महानिदेशक (केंद्रीय क्षेत्र), श्रीमती स्नेह लता और IIA दिल्ली की राज्य अध्यक्ष, डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी ने की। इसमें करीब 200 MSME प्रतिनिधि, निर्माता, निर्यातक और उद्यमी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जो गुणवत्ता और औद्योगिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा। श्रीमती स्नेह लता ने कहा कि मानकीकरण आर्थिक विकास और उपभोक्ता विश्वास की मजबूत नींव है। उन्होंने बताया कि BIS MSME इकाइयों को सरल प्रमाणन प्रक्रिया, जागरूकता कार्यक्रम और तकनीकी मार्गदर्शन के माध्यम से लगातार सहयोग दे रहा है। डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी ने MSME क्षेत्र के लिए गुणवत्ता, प्रमाणन और नियमों के पालन को जरूरी बताते हुए कहा कि इससे उद्योगों को वैश्व...