फीडिंग इंडिया ने एक साल में बच्चों को परोसे 6.5 करोड़ से अधिक बार भोजन
157 जिलों के 2,000 से अधिक स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों तक पहुंची संस्था की पहल शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 5 नवंबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। देश से कुपोषण मिटाने और बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इटरनल फाउंडेशन की पहल फीडिंग इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान बच्चों को 6.5 करोड़ से अधिक बार पौष्टिक भोजन परोसा गया। मार्च 2026 तक संस्था प्रतिदिन 1.7 लाख से अधिक बच्चों तक भोजन पहुंचा रही थी। फीडिंग इंडिया की यह पहल देश के 157 जिलों के 2,000 से अधिक स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों तक पहुंच चुकी है। इसके दैनिक भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत 154 जिलों के 1,150 से अधिक संस्थानों में 1.4 लाख से अधिक बच्चों को गर्म भोजन उपलब्ध कराया गया। वहीं, तीन जिलों के 900 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में 39 हजार से अधिक बच्चों को पोषण का लाभ मिल रहा है। बच्चों के बेहतर विकास के लिए संस्था ने 45 आंगनवाड़ी केंद्रों का पुनर्निर्माण भी कराया। भोजन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल ...