संदेश

अक्टूबर 22, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फरीदाबाद में पहली बार मोतियाबिंद सर्जरी और दृष्टि सुधार के लिए नई लेजर तकनीक की शुरुआत

चित्र
सेंटर फॉर साइट में नई तकनीक शुरू, बिना फ्लैप बनाए नजर सुधारने की प्रक्रिया भी होगी उपलब्ध शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 23 अक्टूबर 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), फरीदाबाद। आंखों की बीमारियों के इलाज और चश्मे से छुटकारा पाने के लिए अब फरीदाबाद में आधुनिक लेजर तकनीक की सुविधा मिलेगी। सेंटर फॉर साइट फरीदाबाद में स्विट्जरलैंड में विकसित फेम्टो एलडीवी जेड-8 तकनीक की शुरुआत की गई है। इसके साथ ही फरीदाबाद में पहली बार इस तकनीक के माध्यम से लेजर आधारित मोतियाबिंद सर्जरी और बिना फ्लैप बनाए चश्मे का नंबर कम करने वाली क्लियर प्रक्रिया का विकल्प उपलब्ध होगा। मोतियाबिंद होने पर आंख का प्राकृतिक लेंस धुंधला हो जाता है, जिससे देखने में परेशानी होती है। ऑपरेशन के दौरान इस लेंस को हटाकर उसकी जगह कृत्रिम लेंस लगाया जाता है। नई लेजर तकनीक की मदद से ऑपरेशन के दौरान आंख पर सटीक चीरा लगाने, लेंस के आगे की झिल्ली को गोल आकार में खोलने और धुंधले लेंस को छोटे हिस्सों में बांटने जैसे काम किए जा सकते हैं। इससे डॉक्टर को ऑपरेशन के महत्वपूर्ण चरणों में अधिक सटीकता के साथ काम करने में मदद...

फिल्म दूसरा की रिलीज पर रोक से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार

चित्र
सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों पर विवाद बरकरार 2002 की ऐतिहासिक नेटवेस्ट सीरीज जीत और लॉर्ड्स में शर्ट उतारकर जश्न मनाने के दृश्य को लेकर विवाद  निर्माताओं का दावा फिल्म बायोपिक नहीं, एक लड़की के संघर्ष और आजादी की कहानी शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 23 अक्टूबर 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को फिल्म दूसरा की रिलीज रोकने की मांग के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली। अदालत ने गुरुवार को 23 अक्टूबर को प्रस्तावित फिल्म की सिनेमाघर रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। हालांकि, इस फैसले से गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों और फिल्म में उनके क्रिकेट करियर से जुड़े प्रसंगों के इस्तेमाल को लेकर चल रहा कानूनी विवाद समाप्त नहीं हुआ है। मामले की सुनवाई शुक्रवार को भी जारी रहने वाली है। सौरव गांगुली और फिल्म निर्माण कंपनी लव फिल्म्स एलएलपी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि फिल्म ‘दूसरा’ में उनकी पहचान, लोकप्रियता और क्रिकेट करियर से जुड़े ऐतिहासिक पलों का बिना अनुमति व्या...

शुक्रवार 16 अक्टूबर 2026 की श्री नवयुवक रामलीला कमेटी, कश्मीरी गेट की रामलीला फोटो

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 17 अक्टूबर 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। शुक्रवार 16 अक्टूबर 2026 की श्री नवयुवक रामलीला कमेटी, कश्मीरी गेट की रामलीला फोटो