संदेश

जुलाई 11, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नई दिल्ली में शुरू हुआ चौथा मेघालय पाइनएप्पल फेस्टिवल

चित्र
मूल्य संवर्धन और बेहतर बाजार से किसानों की आय बढ़ाने की मिसाल बना मेघालय फ्लिपकार्ट और नेएमएल के साथ समझौते, किसानों की सफलता की कहानियां और मूल्य संवर्धन के जरिए अनानास की कीमत में 70 गुना तक वृद्धि ने मेघालय के कृषि मॉडल को राष्ट्रीय पहचान दिलाई शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 12 जुलाई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  देश के सबसे स्वादिष्ट और प्रीमियम गुणवत्ता वाले अनानास की पहचान बन चुका मेघालय, राष्ट्रीय राजधानी में चर्चा का केंद्र रहा, जब नई दिल्ली के दिल्ली हाट में चौथे मेघालय पाइनएप्पल फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ हुआ। यह महोत्सव अब केवल अनानास का उत्सव नहीं रह गया है, बल्कि किसानों को देश-विदेश के बड़े बाजारों, संगठित रिटेल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और निर्यातकों से जोड़ने का मेघालय सरकार का प्रमुख मंच बन चुका है। महोत्सव का उद्घाटन पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डोनर) एवं संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मेघालय के मुख्यमंत्री श्री कॉनराड के. संगमा की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के उद्योग प्रतिनिधि, रिटेल कंप...