संदेश

जून 20, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

संदीप अग्रवाल ने आर्ट नोव्यू को बनाया डिज़ाइन और आर्किटेक्चर इंडस्ट्री का चर्चित नाम

चित्र
25 वर्षों के अनुभव, नवाचार और उत्कृष्टता के दम पर रच रहे हैं आधुनिक भारत की नई वास्तु पहचान शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 21 जून 2026,   आभा यादव   ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  आर्किटेक्चर केवल भवनों का निर्माण नहीं, बल्कि ऐसे जीवंत और उपयोगी स्थानों की रचना है जो लोगों की जीवनशैली, सुविधाओं और सपनों को आकार देते हैं। इसी सोच को अपने पेशे का आधार बनाकर आर्किटेक्ट संदीप अग्रवाल ने पिछले 25 वर्षों में डिज़ाइन और आर्किटेक्चर जगत में एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है। आज वे आर्ट नोव्यू आर्किटेक्ट्स एंड इंटीरियर डिजाइनर्स के संस्थापक एवं प्रिंसिपल आर्किटेक्ट के रूप में देशभर में अपनी रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। अपने लंबे पेशेवर सफर में उन्होंने अनेक प्रतिष्ठित परियोजनाओं का सफल नेतृत्व करते हुए यह सिद्ध किया है कि उत्कृष्ट डिज़ाइन केवल देखने में आकर्षक नहीं होता, बल्कि वह लोगों के जीवन को अधिक सुविधाजनक, प्रभावी और प्रेरणादायक भी बनाता है। 25 वर्षों का अनुभव, अनगिनत सफल परियोजनाएं संदीप अग्रवा...