संदेश

अक्टूबर 26, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

यशोदा मेडिसिटी ने पूरा किया पहला साल

चित्र
कैंसर केयर और जटिल ट्रांसप्लांट में बनाई पहचान  एक साल में 1.20 लाख से अधिक मरीजों का इलाज  4,235 से ज्यादा सर्जरी और 3,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मरीजों को मिली चिकित्सा सेवाएं शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 27 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गाजियाबाद। यशोदा मेडिसिटी ने अपने संचालन का पहला वर्ष पूरा कर लिया है। इस दौरान अस्पताल ने उन्नत कैंसर उपचार, लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट, जटिल सर्जरी तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य पहलों पर विशेष जोर दिया। अस्पताल के अनुसार, पहले वर्ष में 1.20 लाख से अधिक मरीजों को भर्ती और ओपीडी के माध्यम से चिकित्सा सेवाएं दी गईं, जबकि 4,235 से अधिक सर्जरी की गईं। यशोदा इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर में 8,000 से अधिक मरीजों का उपचार हुआ और 3,000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मरीजों ने भी सेवाएं लीं। 26 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा उद्घाटित इस अस्पताल ने अपने पहले वर्ष में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के साथ सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में भी कदम उठाए। फरवरी 2026 ...

पिंकथॉन डे के चौथे संस्करण में गुरुग्राम में बड़ी संख्या में लोगों किया भागीदारी

चित्र
महिलाओं के स्वास्थ्य, फिटनेस और आर्थिक सशक्तिकरण का संदेश; म्यूचुअल फंड्स सही है प्रमुख भागीदार शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 27 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गुरुग्राम। पिंकथॉन डे के चौथे संस्करण में गुरुग्राम में बड़ी संख्या लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस पहल में महिलाएँ और परिवार एक साथ आए। भारत में महिलाओं के लिए सबसे बड़े रनिंग मूवमेंट के रूप में पहचाने जाने वाले पिंकथॉन की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 6 बजे शुरू हुई 3 किलोमीटर की दौड़ में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में नियमित शारीरिक व्यायाम शामिल करने के लिए प्रेरित करना था। इस वर्ष पिंकथॉन डे में म्यूचुअल फंड्स सही है ने प्रमुख भागीदार के रूप में हिस्सा लिया। इस शहर में हुई भागीदारी एक व्यापक अंतरराष्ट्रीय पहल का हिस्सा थी। भारत, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के 65 शहरों में 168 स्थानों पर [hazaron] से अधि...

21वें हॉस्पिटैलिटी इंडिया एनुअल इंटरनेशनल ट्रैवल अवॉर्ड्स 2026 से सम्मान

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 27 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  डीएलके पब्लिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड की इकाई हॉस्पिटैलिटी इंडिया पब्लिकेशंस द्वारा 21वें हॉस्पिटैलिटी इंडिया एनुअल इंटरनेशनल ट्रैवल अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन नई दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित द सूर्या होटल में किया गया। इस प्रतिष्ठित वार्षिक समारोह में देश-विदेश से 300 से अधिक विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यटन, यात्रा और आतिथ्य उद्योग में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को सम्मानित करना था। समारोह में कई प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही। इनमें सांसद एवं सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास आठवले, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री के. जे. अल्फोंस, मसूरी के सवॉय होटल के चेयरमैन के. के. काया, एसटीआईसी ट्रैवल ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक अध्यक्ष एवं इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आईएटीओ) के पूर्व अध्यक्ष सुभाष गोयल, भाजपा दिल्ली के उपाध्यक्ष एवं नई दिल्ली जिले के प्रभारी विजय सोलंकी तथा दिल्ली महिला आयोग क...

बैंक जमा पर ब्याज बढ़ा तो धीमी पड़ी स्टेबलकॉइन की रफ्तार

चित्र
बीआईएस के अध्ययन में खुलासा, डिजिटल डॉलर जैसे टोकन अब बैंक खातों के विकल्प के रूप में उभर रहे हैं शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 27 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  बैंक जब जमा राशि पर ज्यादा ब्याज देते हैं, तो स्टेबलकॉइन की मांग और बाजार की वृद्धि पर असर पड़ सकता है। बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (बीआईएस) के एक अध्ययन के अनुसार, बैंक जमा पर ब्याज दर बढ़ने से स्टेबलकॉइन बाजार की विकास दर धीमी पड़ सकती है। इससे संकेत मिलता है कि डिजिटल डॉलर जैसे टोकन अब केवल क्रिप्टो कारोबार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पैसा रखने के वैकल्पिक माध्यम के रूप में भी उभर रहे हैं। स्टेबलकॉइन ऐसे डिजिटल टोकन हैं, जिनकी कीमत अमेरिकी डॉलर जैसी किसी मुद्रा से जुड़ी होती है। टेथर का यूएसडीटी और सर्किल का यूएसडीसी इसके प्रमुख उदाहरण हैं। अध्ययन के मुताबिक, जनवरी 2019 से जून 2025 तक के अमेरिकी आंकड़ों में बैंक जमा पर ब्याज बढ़ने और स्टेबलकॉइन की वृद्धि धीमी होने के बीच संबंध सामने आया। स्टेबलकॉइन बाजार का कुल मूल्य 2019 में पांच अरब डॉलर से कम था, जो जून 2025 तक ...

पहले दिन 26 अक्टूबर 2026 का सिंधु समाज दिल्ली द्वारा भगवान श्री झूलेलाल अमर कथा कार्यकम की फोटो

चित्र
                                        शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 27 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  पहले दिन 26 अक्टूबर 2026 का सिंधु समाज दिल्ली द्वारा भगवान श्री झूलेलाल अमर कथा कार्यकम  भगवान श्री झूलेलाल अमर कथा* का ​कथा वाचक संत साईं श्री लाल दास जी महाराज  (श्री सिंधु अमर धाम, चकरभाठा, छत्तीसगढ़)  की फोटो