उदंकार महिला शक्ति समिति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया कार्यक्रम
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 10 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गैरसैंण, चमोली (उत्तराखंड)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उदंकार महिला शक्ति समिति, गैरसैंण (जनपद चमोली) द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समिति की अध्यक्ष सरोज शाह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रेरणादायक नाटक, गीत, लोकगीत एवं लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। आयोजन में नगर क्षेत्र के 28 से अधिक महिला समूहों ने भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिलाओं द्वारा आयोजित कुर्सी दौड़, वाद्य यंत्र प्रतियोगिता एवं मिसेज गैरसैंण प्रतियोगिता रहे, जिसने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अनिल नौटियाल उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी, क्षेत्र प्रमुख दुर्गा रावत, नगर पालिका गौचर के पूर्व अध्यक्ष मुकेश ने...