नवरात्रि की नौ देवियां देती हैं जीवन बदलने का संदेश
आत्मविश्वास से आत्मज्ञान तक का आध्यात्मिक सफर है नवरात्रि; मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में छिपे हैं जीवन को सफल, संतुलित और सकारात्मक बनाने के संदेश लेखिका: वान्या आर्या (स्पिरिचुअल & हीलिंग कोच) शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 15 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। नवरात्रि केवल मां दुर्गा की आराधना, व्रत और पूजा-अर्चना का पर्व नहीं है, बल्कि यह आत्मचिंतन, आत्मशक्ति की पहचान और जीवन को नई दिशा देने का भी विशेष अवसर है। मां दुर्गा के नौ स्वरूप हमें जीवन के अलग-अलग पहलुओं से परिचित कराते हैं। कहीं दृढ़ता और अनुशासन की सीख मिलती है, तो कहीं साहस, करुणा, आत्मसम्मान, क्षमा और ज्ञान का महत्व समझ में आता है। आध्यात्मिक दृष्टि से नवरात्रि के नौ दिन स्वयं को बेहतर बनाने, नकारात्मक विचारों से बाहर निकलने और अपने भीतर छिपी सकारात्मक ऊर्जा को पहचानने की प्रेरणा देते हैं। यदि हम नौ देवियों के प्रतीकात्मक संदेशों को अपने दैनिक जीवन में उतारें, तो हमारे विचारों, व्यवहार और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। मां शैलपुत्री: मजबूत नींव और अटूट ...