संदेश

सितंबर 14, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दिल्ली में भारत की धमाकेदार जीत

चित्र
अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया; सीरीज में 1-0 की बढ़त शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 15 सितम्बर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का शानदार आगाज करते हुए पहले मुकाबले में 7 विकेट से आसान जीत दर्ज की। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सिर्फ 13.4 ओवर में जीत हासिल कर ली।भारत की जीत में अभिषेक शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। सलामी बल्लेबाज ने महज 32 गेंदों पर 82 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। अभिषेक ने शुरुआत से ही अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। संजू सैमसन के जल्दी आउट होने के बावजूद भारत ने आक्रामक अंदाज जारी रखा। अभिषेक ने सिर्फ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और मैच का रुख भारत के पक्ष में कर दिया। ईशान किशन ने भी शानदार साथ देते हुए 33 गेंदों पर 42 रन बनाए और अभिषेक के आउट होने के बाद भारत को मजबूत स्थिति में बनाए रखा। इसके बाद श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा ने लक्ष्य को पूरा किया। भारत...

फिल्म इंडियन नारी शक्ति 27 सितंबर को होगी रिलीज

चित्र
पांच महिलाओं की प्रेरणादायक कहानी देगी सशक्तिकरण का संदेश महिला शक्ति, आत्मनिर्भरता और संघर्ष से सफलता तक के सफर को डॉक्यूमेंट्री गीत में किया गया प्रस्तुत शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 15 सितम्बर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  महिलाओं की शक्ति, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सफलता की प्रेरणादायक कहानी को पर्दे पर उतारने वाला बहुचर्चित डॉक्यूमेंट्री गीत ‘इंडियन नारी शक्ति’ आगामी 27 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। विजय भारद्वाज प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले तैयार इस विशेष प्रोजेक्ट के निर्देशक एवं निर्माता विजय भारद्वाज हैं। फिल्म इंडियन नारी शक्ति’ को केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की उन महिलाओं को समर्पित एक प्रेरणादायक प्रस्तुति के रूप में तैयार किया गया है, जो तमाम चुनौतियों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने के लिए लगातार आगे बढ़ रही हैं। गीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं को मिले प्रोत्साहन, सुरक्षा और आगे बढ़ने के अवसरों की थीम को पांच अलग-अलग महि...

सिग्निफाई ने शुरू किया भारत का सबसे बड़ा फिलिप्स स्मार्ट लाइट हब

चित्र
• दिल्ली-एनसीआर में 3,000 वर्ग फुट का यह फ्लैगशिप स्टोर स्मार्ट, कनेक्टेड और डिज़ाईन पर आधारित लाइटिंग अनुभव प्रदान करेगा। • इस नए फिलिप्स स्मार्ट लाइट हब के साथ सिग्निफाई का रिटेल नेटवर्क देश में 373 स्टोर्स तक पहुँच गया है। शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 15 सितम्बर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  लाइटिंग में ग्लोबल लीडर, सिग्निफाई (यूरोनेक्स्ट: लाइट) ने कीर्ति नगर, दिल्ली में भारत का सबसे बड़ा फिलिप्स स्मार्ट लाइट हब शुरू किया है। यह भारत में अपनी रिटेल पहुँच बढ़ाने की दिशा में कंपनी का एक महत्वपूर्ण कदम है। यह 3,000 वर्ग फुट का फ्लैगशिप स्टोर भारत में कंपनी का सबसे बड़ा एक्सपीरियंस स्टोर है। यहाँ पर ग्राहकों, आर्किटेक्ट्स और इंटीरियर डिजाइनर्स को फिलिप्स लाइटिंग सॉल्यूशंस का सबसे बड़ा पोर्टफोलियो मिलेगा। वो यह भी देख सकेंगे कि लाइटिंग किस प्रकार किसी स्पेस का लुक, फील और फंक्शनैलिटी बदल देती है। इस हब का उद्घाटन सुमित जोशी, सीईओ एवं एमडी, सिग्निफाई, ग्रेटर इंडिया ने किया। इस नए हब को खोलने का उद्देश्य यह है कि भारत में होम और इं...

फोर्टिस हॉस्पीटल, शालीमार बाग Rezūm™ वॉटर वेपर थेरेपी किया लॉन्च

चित्र
दिल्ली एनसीआर में पहला मल्टीस्पेश्यलिटी अस्पताल बना   शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 15 सितम्बर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। फोर्टिस हॉस्पीटल, शालीमार बाग ने Rezūm™ वॉटर वेपर थेरेपी लॉन्च की है, और इस तरह यह बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया (बीपीएच) की वजह से पैदा होने वाले निचले मूत्रालय मार्ग के लक्षणों (एलयूटीएस, जिसे आमतौर से प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ना कहते हैं) से पीड़ित पुरुषों में उन्नत एवं मिनीमॅली इन्वेसिव प्रक्रिया से उपचार करने वाला दिल्ली एनसीआर का पहला मल्टी-स्पेश्यलिटी अस्पताल बन गया है। बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया (बीपीएच) पुरुषों की प्रोस्टेट ग्रंथि में होने वाली गैर-कैंसरकारी वृद्धि को कहते हैं जो आमतौर से बढ़ती उम्र में होती है। भारत में, इस संबंध में किए गए अध्ययनों से यह सामने आया है कि 40 से 49 वर्ष की उम्र के लगभग 25% पुरुष, 50-60 वर्ष की उम्र के 37% पुरुष और 60 वर्ष से अधिक उम्र के 50% से अधिक पुरुष बीपीएच-संबंधी लक्षणों से प्रभावित होते हैं। फोर्टिस शालीमार बाग में Rezūm™ टेक्नोलॉजी के उपलब्ध होने से दिल्ली स...

ICAI ने अपने 23 केन्द्रों पर दीक्षांत समारोह का किया आयोजन

चित्र
8,964 नवनियुक्त चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को प्रदान की गई सदस्यता प्रमाणपत्र  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 15 सितम्बर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (ICAI) ने आज भारत में अपने 23 केन्द्रों पर एक साथ दीक्षांत समारोह आयोजित किया। इस समारोह में नवनियुक्त चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सदस्यता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए और रैंक धारकों को सम्मानित किया गया। यह समारोह नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, नागपुर, पुणे, बेंगलुरु, कोयंबटूर, एर्नाकुलम, हैदराबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, भोपाल, गुवाहाटी, गाजियाबाद, इंदौर, लखनऊ, जयपुर, रांची, रायपुर, चंडीगढ़ और लुधियाना में आयोजित किया गया। कुल 8,964 नव नामांकित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सदस्यता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए और इस तरह उन्होंने आधिकारिक रूप से चार्टर्ड अकाउंटेंसी के प्रतिष्ठित पेशे में कदम रखा। यह दीक्षांत समारोह देश भर के समस्त केन्द्रों में एक साथ शुरू हुआ और एक सामूहिक जश्न का मौका बन गया। दिल्ली में इस समारोह का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथ...

डॉ. भार्गव मल्लप्पा की द मोदी एरा: इंडियाज जर्नी ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन’ का वायनाड में विमोचन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 15 सितम्बर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),   सुल्तान बथेरी, वायनाड। लेखक और अखिल सेवक समाज काउंसिल (ASSC) के संस्थापक डॉ. भार्गव मल्लप्पा द्वारा लिखित पुस्तक “द मोदी एरा: इंडियाज जर्नी ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन” का सोमवार को सुल्तान बथेरी, वायनाड में विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन सप्ताह समारोह के मौके पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुल्तान बथेरी के आदिथारा ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ, जिसमें आध्यात्मिक नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक नेताओं, शिक्षाविदों, श्रमिक प्रतिनिधियों और मीडिया के सदस्यों की उपस्थिति रही। यह पुस्तक भारत में बदलाव के एक दौर का दस्तावेज प्रस्तुत करने के साथ इस बात पर चर्चा को प्रोत्साहित करने का प्रयास करती है कि देश कहां से आया है, वर्तमान में कहां खड़ा है और आने वाले वर्षों में किस दिशा में आगे बढ़ सकता है। डॉ. मल्लप्पा ने कहा कि पुस्तक को कई महीनों के अध्ययन, अवलोकन और चिंतन के माध्यम से तैयार किया गया है और इसका विमोचन व्यापक संवाद की शुरुआत का प्रतीक ह...

UPITS 2026 में दिखेगी औद्योगिक और कारोबारी ताकत

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 15 सितम्बर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), ग्रेटर नोएडा। वैश्विक व्यापार व्यवस्था में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच भारत आर्थिक स्थिरता और विकास के एक मजबूत केंद्र के रूप में उभर रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रही, जिससे भारत लगातार चार वर्षों तक दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है। 7 प्रतिशत की अनुमानित मध्यम अवधि की विकास क्षमता, 1.7 प्रतिशत के रिकॉर्ड निम्न स्तर की महंगाई और 700 अरब डॉलर से अधिक के विदेशी मुद्रा भंडार जैसे मजबूत आर्थिक संकेतक भारत की बढ़ती वैश्विक आर्थिक भूमिका को दर्शाते हैं। इसी व्यापक आर्थिक बदलाव के केंद्र में उत्तर प्रदेश तेजी से एक ऐसे औद्योगिक और कारोबारी केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है, जो स्थानीय विनिर्माण, पारंपरिक उद्योगों और वैश्विक बाजारों के बीच मजबूत कड़ी तैयार कर रहा है। 25 से 29 सितंबर 2026 तक इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाला चौथा...

श्रद्धा, भक्ति और एकता का अद्भुत संगम, शंखनाद से बना विश्व रिकॉर्ड

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 15 सितम्बर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली में आयोजित लाल बाग का राजा, दिल्ली दशम गणपति महोत्सव 2026 के दौरान आस्था उत्साह और भक्ति का भव्य दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर देश के रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह एवं लाल बाग का राजा महोत्सव के प्रधान राकेश बिंदल  ने सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ एक साथ शंखनाद कर एक ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे वातावरण में भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संचार देखने को मिला। जैसे ही सैकड़ों लोगों ने एक साथ शंख बजाया, पूरा परिसर गूंज उठा और यह पल एक ऐतिहासिक क्षण बन गया, जिसने दिल्ली में एकता और श्रद्धा की मिसाल पेश की। यह भव्य आयोजन डीडीए ग्राउंड, नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा में हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणपति भक्त उपस्थित रहे। महोत्सव में धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ सांस्कृतिक उत्साह भी देखने को मिला, जिसने इसे राजधानी के प्रमुख आयोजनों में शामिल कर दिया। लाल बाग का राजा, दिल्ली का यह दशम गणपति महोत्सव न केव...