ICAI ने अपने 23 केन्द्रों पर दीक्षांत समारोह का किया आयोजन
8,964 नवनियुक्त चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को प्रदान की गई सदस्यता प्रमाणपत्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, मंगलवार 15 सितम्बर 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (ICAI) ने आज भारत में अपने 23 केन्द्रों पर एक साथ दीक्षांत समारोह आयोजित किया। इस समारोह में नवनियुक्त चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सदस्यता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए और रैंक धारकों को सम्मानित किया गया। यह समारोह नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, नागपुर, पुणे, बेंगलुरु, कोयंबटूर, एर्नाकुलम, हैदराबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, भोपाल, गुवाहाटी, गाजियाबाद, इंदौर, लखनऊ, जयपुर, रांची, रायपुर, चंडीगढ़ और लुधियाना में आयोजित किया गया। कुल 8,964 नव नामांकित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सदस्यता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए और इस तरह उन्होंने आधिकारिक रूप से चार्टर्ड अकाउंटेंसी के प्रतिष्ठित पेशे में कदम रखा। यह दीक्षांत समारोह देश भर के समस्त केन्द्रों में एक साथ शुरू हुआ और एक सामूहिक जश्न का मौका बन गया। दिल्ली में इस समारोह का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री अर्जुन राम मेघवाल, माननीय केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री ने किया। इस अवसर पर CA. प्रसन्ना कुमार डी, ICAI के प्रेसिडेंट, CA. मंगेश किनारे, ICAI के वाइस-प्रेसिडेंट के साथ-साथ ICAI के केंद्रीय व क्षेत्रीय परिषद के सदस्यगण भी उपस्थित थे। अलग-अलग केन्द्रों पर दीक्षांत समारोह का संचालन ICAI के सम्मानित परिषद सदस्यों द्वारा किया गया जिससे पूरे देश में यह समारोह बिना किसी विघ्न के सफल हो पाया।
दिल्ली से सभा को संबोधित करते हुए श्री अर्जुन राम मेघवाल, माननीय केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री ने कहा, "CA को विश्वास के संरक्षक की मान्यता मिलती है। आप का कर्तव्य न केवल बैलेंस शीट तैयार करना है, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था में भरोसे की बैलेंस शीट को मजबूत बनाना भी है। आप भारत की GDP वृद्धि में भी योगदान देते हैं। आपको विभिन्न क्षेत्रों में अनेक नए अवसर और योगदान करने के कई मौके भी मिलेंगे। उन्होंने यह भी कहा ICAI का अर्थ है I – ईमानदारी (Integrity), C – आत्मविश्वास (Confidence), A – जवाबदेही (Accountability) और I भारत सर्वप्रथम (India First)। मुझे यकीन है कि आप इन सिद्धांतों को अपनाते हुए आगे की राह तय करेंगे और अपने पेशे की तरक्की के सूत्रधार बनने के साथ-साथ ‘विकसित भारत 2047' में भी योगदान देंगे। इस अवसर पर, CA. प्रसन्ना कुमार डी, ICAI के प्रेसिडेंट ने नव नामांकित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को बधाई देते हुए कहा, “यह आपके सफ़र में एक गर्व का क्षण और यादगार पड़ाव है। आपकी सफलता के पीछे आपके परिवार, दोस्तों और शिक्षकों का निरंतर सहयोग और त्याग रहा है और आपको इनके योगदान का सदैव सम्मान और आदर करना चाहिए। अपने इस नए सफ़र की शुरुआत में, यह याद रखना आवश्यक है कि ‘आपको हमेशा कुछ नया सीखते रहना है’। ICAI कई तरह के पोस्ट-क्वालिफिकेशन कोर्स और सतत अधिगम के मौके देता है ताकि आप अपने ज्ञान और पेशेवर क्षमताओं को और बढ़ा सकें।
उन्होंने आगे कहा, “CA के दो अक्षर - भरोसा, विश्वसनीयता, ज़िम्मेदारी और जवाबदेही का प्रतीक हैं। समाज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स पर बहुत भरोसा दिखाता है, और मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि ईमानदारी, पेशेवर उत्कृष्टता और नैतिक आचरण के ज़रिए इस भरोसे को बनाए रखें। आप एक CA हैं, तो अपनी इस पहचान पर हमेशा गर्व करें और हमेशा उस भरोसे के काबिल बनने की कोशिश करें जो समाज आप पर दिखाता है। ICAI के प्रेसिडेंट ने नव नियुक्त सदस्यों को शपथ भी दिलाई और चार्टर्ड अकाउंटेंसी के प्रतिष्ठित समुदाय में औपचारिक रूप से उनका स्वागत किया। CA. मंगेश किनारे, ICAI के वाइस-प्रेसिडेंट ने नव नियुक्त CAs को बधाई दी और विश्व की सबसे बड़ी अकाउंटिंग संस्था के प्रतिष्ठित समुदाय में उनका स्वागत करते हुए कहा, "इस पेशे में कदम रखने के साथ ही समाज की उम्मीदों और भरोसे की एक बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ जाती है। आगे की राह तय करने के लिए आपको उत्कृष्टता, स्वतंत्रता और निष्ठा के प्रति समर्पण की आवश्यकता होगी क्योंकि ये चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे के मुख्य आधार हैं। मैं आशा करता हूँ कि आप सभी अपने प्रत्येक कर्तव्य के संचालन में इन सिद्धांतों पर अडिग रहेंगे और देश व पेशे की तरक्की में सार्थक योगदान देंगे।
ICAI नव नामांकित सदस्यों का चार्टर्ड अकाउंटेंसी समुदाय में औपचारिक रूप से स्वागत करने के लिए हर वर्ष दो बार दीक्षांत समारोह आयोजित करता है। यह कार्यक्रम न केवल शैक्षणिक तथा पेशेवर उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि उत्कृष्टता, जवाबदेही और राष्ट्र-निर्माण के प्रति आजीवन प्रतिबद्धता की शुरुआत भी है। ICAI के प्रेसिडेंट ने नव नियुक्त सदस्यों को शपथ भी दिलाई। ICAI वर्ष में दो बार दीक्षांत समारोह आयोजित करता है, जिस दौरान नए सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र प्रदान की जाती और CA समुदाय में उनके प्रवेश का जश्न मनाया जाता है। यह प्रतिष्ठित समारोह एक ऐसा मंच है जो न केवल युवा पेशेवरों को चार्टर्ड अकाउंटेंसी के सम्मानित समुदाय का हिस्सा बनने का मौका देता है, बल्कि पेशे और संस्थान दोनों के साथ अपनापन और जुड़ाव की गहरी भावना भी पैदा करता है। केवल वही लोग चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के योग्य होते हैं जो कड़े प्रशिक्षण को पार करके और सख्त परीक्षा प्रक्रिया में सफल होकर अपने बेहतरीन ज्ञान, बुद्धिमत्ता, लगन और कुशलता का प्रदर्शन करते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें