संदेश

जनवरी 29, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डिफेन्स टेक सेक्टर बन रहा है भारत का नया बड़ा रोजगार स्रोत : सीआईईएल एचआर अध्ययन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 30 जनवरी 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सीआईईएल एचआर द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, भारत का डिफेन्स टेक्नोलॉजी सेक्टर तेज़ी से उच्च-कौशल, औपचारिक और भविष्य-उन्मुख रोज़गार का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। यह क्षेत्र अब केवल राष्ट्रीय सुरक्षा तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि वैश्विक मानकों के अनुरूप मिशन-क्रिटिकल नौकरियों का भरोसेमंद स्रोत बनकर उभर रहा है।अध्ययन के मुताबिक, पिछले तीन वर्षों में डिफेन्स टेक से जुड़ी भर्तियाँ लगभग दोगुनी हो गई हैं। वर्ष 2022 में जहां इस क्षेत्र में करीब 3,500 पद उपलब्ध थे, वहीं वर्तमान अवधि में यह संख्या बढ़कर लगभग 7,000 तक पहुंच गई है। यह वृद्धि दीर्घकालिक आधुनिकीकरण और स्वदेशीकरण कार्यक्रमों के कारण लगातार बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, कुल भर्ती मांग का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा रडार सिस्टम, RF इंजीनियरिंग और सुरक्षित संचार तकनीकों में केंद्रित है।  इसके साथ ही, उच्च-प्रौद्योगिकी डिफेन्स भूमिकाओं में 2022 के बाद से औसतन 30 प्रतिशत तक वेतन वृद्धि दर्ज की गई है, जो इस...

एआई आधारित आई स्कैन से बिना खून की जांच मधुमेह की पहचान संभव

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 30 जनवरी 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  अब मधुमेह डायबिटीज की पहचान बिना खून की जांच के भी संभव हो सकती है। येनेपोया डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय, मंगलुरु, मद्रास डायबिटीज रिसर्च फाउंडेशन, चेन्नई, और एमोरी यूनिवर्सिटी, अटलांटा अमेरिका के शोधकर्ताओं की एक संयुक्त टीम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक विकसित की है, जिसके जरिए आंखों की रेटिना की हाई-रिज़ॉल्यूशन तस्वीर से डायबिटीज का पता लगाया जा सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, रेटिना शरीर का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां बिना किसी सर्जरी या इनवेसिव प्रक्रिया के जीवित रक्त वाहिकाओं को सीधे देखा जा सकता है। एआई तकनीक रेटिना में मौजूद रक्त वाहिकाओं की बनावट का विश्लेषण कर उन सूक्ष्म बदलावों की पहचान करती है, जो डायबिटीज से जुड़े होते हैं और जिन्हें सामान्य मानव आंख नहीं देख पाती। यह अध्ययन 23 जनवरी 2026 को अंतरराष्ट्रीय जर्नल डायबिटीज टेक्नोलॉजी एंड थेरेप्यूटिक्स में प्रकाशित हुआ है। अध्ययन में बताया गया है कि इस तकनीक से बिना फिंगर-प्रिक ब्लड टेस्ट के मधुमेह से ...

जेट्स फिटनेस ने ऑस्ट्रेलिया से भारत में किया विस्तार

चित्र
दिल्ली में देश का पहला HYROX ट्रेनिंग क्लब X (HTCx) लॉन्च शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 30 जनवरी 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  ऑस्ट्रेलिया में जन्मा ग्लोबल फिटनेस ब्रांड Jets Fitness ने भारत में अपने विस्तार की आधिकारिक शुरुआत करते हुए वसंत कुंज, नई दिल्ली में अपना पहला फिटनेस सेंटर लॉन्च करने की घोषणा की है। भारत में एंट्री के साथ ही जेट्स फिटनेस ने दुनिया की सबसे बड़ी सामूहिक भागीदारी वाली फिटनेस रेस HYROX के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। इसके तहत वसंत कुंज स्थित क्लब को भारत का पहला HYROX Training Club X (HTCx) नामित किया गया है—जो HYROX की सबसे उच्च स्तरीय जिम संबद्धता है। वसंत स्क्वायर मॉल में स्थित यह सेंटर न केवल जेट्स फिटनेस की भारत में पहली उपस्थिति होगी, बल्कि यह पूरी तरह से HYROX-संरेखित ट्रेनिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी विकसित किया गया है। यह पहल भारत में परफॉर्मेंस-आधारित, स्ट्रक्चर्ड और टेक्नोलॉजी-सपोर्टेड फिटनेस इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। 2007 में ऑस्ट्रेलिया में स्थापित Jets Fitness ने अपने स्केलेब...

फोर्टिस गुरुग्राम में 12 किलोग्राम वज़न का गैस्ट्रिक ट्यूमर निकाला

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 30 जनवरी 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम में डॉक्टरों की मल्टीडिसीप्लीनरी टीम ने इथियोपिया की 67-वर्षीय मरीज के पेट से एक बड़े आकार के कैंसरग्रस्त ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकालकर मरीज को नया जीवनदान दिया है। इस बेहद जटिल सर्जरी को डॉ अमित जावेद, प्रिंसीपल डायरेक्टर एंड एचओडी, जीआई, जीआई ओंको, बेरियाट्रिक, रोबोटिक एंड एमआईएस सर्जरी, फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्रामके नेतृत्व में,डॉ नरोला यंगर, प्रिंसीपल कंसल्टेंट, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ओंकोलॉजी के साथ मिलकर डॉक्टरों की टीम नेअंजाम दिया। इस सर्जरी के लिए पहले से सावधानीपूर्वक प्लानिंग की गई और काफी सटीक सर्जिकल तकनीकों की मदद से टीम ने 12 किलोग्राम वज़न का भारी ट्यूमर निकाला, जो इस हाइ-रिस्क ओंकोलॉजिकल सर्जरी की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी। मरीज ताहिर आब्दी हिर्सी को जब फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम लाया गया था तो वह पेट में तेज दर्द की परेशानी से जूझ रही थी,और उन्हें यह महसूस हो रहा था जैस...