गेल ने Q1 FY-26 में ₹34,792 करोड़ की आय और ₹1,886 करोड़ का मुनाफा किया दर्ज

शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 22 जुलाई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1 FY-26) में ₹34,792 करोड़ की संचालन से आय दर्ज की है, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही (Q1 FY-25) में ₹33,692 करोड़ थी। इस तिमाही में कंपनी का कर पूर्व लाभ (PBT) ₹2,533 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹3,642 करोड़ था। कर पश्चात लाभ (PAT) ₹1,886 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹2,724 करोड़ था। तिमाही-दर-तिमाही तुलना करें तो Q1 FY-26 में संचालन से आय ₹34,792 करोड़ रही, जबकि पिछली तिमाही (Q4 FY-25) में यह ₹35,707 करोड़ थी। कर पूर्व लाभ Q1 FY-26 में ₹2,533 करोड़ रहा, जो Q4 FY-25 में ₹2,701 करोड़ था। इसी तरह, PAT Q1 FY-26 में ₹1,886 करोड़ रहा, जो Q4 FY-25 में ₹2,049 करोड़ था। कंसोलिडेटेड आधार पर, Q1 FY-26 में संचालन से कुल आय ₹35,429 करोड़ रही, जबकि Q4 FY-25 में यह ₹36,551 करोड़ थी। इस दौरान कंपनी का कर पूर्व लाभ ₹3,029 करोड़ और PAT (गैर-नियंत्रण हितों को छोड़कर) ₹2,369 करोड़ रहा। गेल के चेयरमैन और मैनेजिंग...