मैरिको इनोवेशन फाउंडेशन ने ‘इंडियन इनोवेशन आइकॉन्स 2027 के लिए मांगे आवेदन
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 25 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। प्रभावशली नवाचार को बढ़ावा देने के क्षेत्र में में अग्रणी मैरिको इनोवेशन फ़ाउंडेशन (एमआईएफ) ने आज अपने प्रमुख द्विवार्षिक मंच 'इंडियन इनोवेशन आइकॉन्स ' के 11वें संस्करण के लिए आवेदन आमंत्रित किए। वर्ष 2006 में शुरू किया गया ‘इंडियन इनोवेशन आइकॉन्स’ आइकॉन्स आज देश के अग्रणी नवाचार सम्मान मंचों में से एक बन चुका है। यह ऐसे भारतीय नवाचारों को पहचान और प्रोत्साहन देता है, जो फिलहाल अपेक्षाकृत कम चर्चित हैं, लेकिन सामाजिक-आर्थिक और पर्यावरणीय स्तर पर देश मे बड़े बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं। 11वें संस्करण में बिज़नेस (मुनाफ़ा कमाने वाले) और सोशल (बिना मुनाफ़े वाले) श्रेणियों में नवाचारों को को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए आवेदन 22 जून 2026 से 22 जुलाई 2026 तक खुले रहेंगे और इच्छुक इनोवेटर्स ‘इंडियन इनोवेशन आइकॉन्स 2027’ | एप्लीकेशन फ़ॉर्म' के ज़रिए आवेदन कर सकते हैं। इंडियन इनोवेशन आइकॉन्स ' में सबसे क्रांतिकारी और उम्मीद जगाने वाले नवाचारों की पहचान के लिए आठ म...