नारायणा हेल्थ ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में 11,786 महिलाओं की ईसीजी जांच

शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 20 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), जयपुर। अग्रणी स्वास्थ्य सेवा संस्था नारायणा हेल्थ ने महिला स्वास्थ्य को समर्पित एक ऐतिहासिक पहल की।नारायणा हेल्थ एक ही दिन में देशभर के 20 से अधिक अस्पतालों और केंद्रों में 11,786 महिलाओं की निःशुल्क ईसीजी जांच की गई। जबकि केवल जयपुर में अकेले 448 महिलाओं की ईसीजी जांच की गई। यह पहल भारत सरकार के “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत की गई, जिसका शुभारंभ 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में हृदय रोग की रोकथाम और समय रहते जांच कराने की अहमियत के प्रति जागरूकता फैलाना था, क्योंकि महिलाओं में हृदय रोग अक्सर अनदेखा रह जाता है। नारायणा हेल्थ ने इस बार पिछले साल का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2023 में एक दिन में 3,797 लोगों की ईसीजी जांच हुई थी, जबकि इस बार केवल महिलाओं के लिए ही 11,786 ईसीजी किए गए।सबसे बड़ा योगदान रहा नारायणा हेल्थ सिटी, बेंगलुरु का, जहाँ अकेले 5,500+ ईसीजी किए गए।इस अवसर पर डॉ. देवी शेट्टी, सं...