नारायणा हेल्थ ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में 11,786 महिलाओं की ईसीजी जांच

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 20 सितम्बर 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), जयपुर। अग्रणी स्वास्थ्य सेवा संस्था नारायणा हेल्थ ने महिला स्वास्थ्य को समर्पित एक ऐतिहासिक पहल की।नारायणा हेल्थ एक ही दिन में देशभर के 20 से अधिक अस्पतालों और केंद्रों में 11,786 महिलाओं की निःशुल्क ईसीजी जांच की गई। जबकि केवल जयपुर में अकेले 448 महिलाओं की ईसीजी जांच  की गई‌। यह पहल भारत सरकार के “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत की गई, जिसका शुभारंभ 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में हृदय रोग की रोकथाम और समय रहते जांच कराने की अहमियत के प्रति जागरूकता फैलाना था, क्योंकि महिलाओं में हृदय रोग अक्सर अनदेखा रह जाता है। नारायणा हेल्थ ने इस बार पिछले साल का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2023 में एक दिन में 3,797 लोगों की ईसीजी जांच हुई थी, जबकि इस बार केवल महिलाओं के लिए ही 11,786 ईसीजी किए गए।सबसे बड़ा योगदान रहा नारायणा हेल्थ सिटी, बेंगलुरु का, जहाँ अकेले 5,500+ ईसीजी किए गए।इस अवसर पर डॉ. देवी शेट्टी, संस्थापक और चेयरमैन, नारायणा हेल्थ ने कहा,यह केवल एक संख्या नहीं है, बल्कि हजारों महिलाएं हैं जिन्होंने अपने दिल की सेहत समझने और सुरक्षित रखने की ओर पहला कदम बढ़ाया है। रोकथाम ही स्वस्थ भारत की नींव है और यह अभियान सरकार के स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार विज़न के साथ हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है। डॉ. इमैनुअल रूपर्ट, ग्रुप सीईओ, नारायणा हेल्थ ने कहा, यह पहल बताती है कि आज महिलाएं और उनके परिवार स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक हो रहे हैं। हमने न केवल बड़े शहरों में बल्कि छोटे कस्बों और दूरदराज इलाकों में भी इस संदेश को पहुंचाया। हमारी टीमों ने देशभर में मिलकर इस मिशन को सफल बनाया। भारत में महिलाओं की मृत्यु का सबसे बड़ा कारण हृदय रोग है। ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज स्टडी के अनुसार, यह महिलाओं की लगभग 18% मौतों के लिए जिम्मेदार है।कार्डियोलॉजिस्ट बताते हैं कि ईसीजी एक सरल और त्वरित जांच है, जिससे हृदय की शुरुआती गड़बड़ियों का पता लगाया जा सकता है। समय पर पहचान होने से इलाज और जीवनशैली में बदलाव के जरिए गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही