मशीनी पेड़ से प्रदूषण नियंत्रण की नई स्वदेशी पहल
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 6 फरवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। वायु प्रदूषण आज देश-दुनिया के सामने एक गंभीर चुनौती बन चुका है। प्रदूषण को कम करने के लिए सरकारें और संस्थाएँ निरंतर प्रयासरत हैं, लेकिन अब तक स्थायी और व्यापक समाधान सामने नहीं आ पाया है। विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान परिस्थितियों में प्रदूषण को संतुलित करने के लिए प्रति व्यक्ति 131 से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता बताई जाती है, जो स्थान और समय की सीमाओं के कारण व्यावहारिक रूप से कठिन है। इसी चुनौती के समाधान की दिशा में भारत में स्वदेशी तकनीक से विकसित मशीनी पेड़ के रूप में बंकरमैन टेक्नोलॉजी अब बाज़ार में उपलब्ध है। इस प्रकार की तकनीक विश्व स्तर पर नई नहीं है जिन स्थानों पर प्राकृतिक पेड़ लगाना संभव नहीं होता, जैसे स्पेस मिशन, पनडुब्बियाँ एवं परमाणु पनडुब्बियाँ वहाँ ऐसी तकनीकों का उपयोग पहले से किया जाता रहा है। हालांकि अत्यधिक लागत के कारण यह तकनीक अब तक सीमित दायरे में ही थी। स्वदेशी विकास के कारण बंकरमैन टेक्नोलॉजी अब अधिक किफायती बन गई है और इसे घरों के भीतर तथा बा...