प्लास्ट इंडिया प्रदर्शनी में AVRO इंडिया ने दर्ज कराई प्रभावशाली उपस्थिति

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 6 फरवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। Avro इंडिया लिमिटेड ने भारत मंडपम में आज से शुरू हुई प्रतिष्ठित प्लास्ट इंडिया प्रदर्शनी में भाग लेकर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। यह प्रदर्शनी 10 फरवरी 2026 तक चलेगी। Avro इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन श्री सुशील अग्रवाल ने बताया कि कंपनी ने प्रदर्शनी में प्लास्टिक रीसाइक्लिंग, सस्टेनेबिलिटी तथा PP, BOPP व HDPE कंपाउंडिंग के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता और नवीनतम समाधानों को प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के माध्यम से सर्कुलर प्लास्टिक इकॉनमी को नई मजबूती मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी। प्रदर्शनी में Avro इंडिया के नवाचार, उन्नत तकनीक और टिकाऊ समाधान उद्योग जगत के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही