संदेश

जुलाई 13, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

द इंडिया स्टोरी की टीम ने दिल्ली में उठाई जनस्वास्थ्य की गंभीर चिंता

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 14 जुलाई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ की टीम ने दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कीटनाशक आधारित खेती के खतरनाक प्रभावों पर गंभीर चिंता जताई। इस मौके पर फिल्म की मुख्य अभिनेत्री काजल अग्रवाल, अभिनेता श्रेयस तलपड़े और निर्देशक चेट्टन डीके मौजूद रहे। सभी ने मिलकर फिल्म के जरिए समाज को जागरूक करने की अपनी कोशिश को साझा किया। फिल्म के उद्देश्य पर बात करते हुए निर्देशक चेट्टन डीके ने कहा, “द इंडिया स्टोरी किसानों के खिलाफ नहीं है, बल्कि उन हानिकारक रसायनों के दुरुपयोग के खिलाफ है जो चुपचाप हमारी खाद्य श्रृंखला में प्रवेश कर जाते हैं। इस फिल्म के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य को लेकर एक जरूरी चर्चा शुरू करना चाहते हैं। अगर यह कहानी कुछ परिवारों को भी अपने खानपान को लेकर जागरूक करती है, तो हम अपने मकसद को सफल मानेंगे। अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने कहा कि यह विषय उन्हें व्यक्तिगत रूप से गहराई से छू गया। उन्होंने कहा, “एक अभिभावक होने के नाते यह कहानी मुझे भावनात्मक...

डीएस ग्रुप ने नैनो-फाइबर आधारित सुरक्षा समाधान किया पेश

चित्र
बागपत के 7 गांवों में पल्लू प्रोटेक्शन इक्विपमेंट जागरूकता अभियान शुरू शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 14 जुलाई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  बागपत, उत्तर प्रदेश। प्रमुख एफएमसीजी समूह और मल्टी-बिज़नेस कॉरपोरेशन, धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) ने कृषि कार्य के दौरान कीटनाशकों और रासायनिक पदार्थों के संपर्क से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों से महिला किसानों की सुरक्षा के लिए नई पहल शुरू की है। कंपनी ने बागपत जिले के पाली, कथा, बांडपुर, सुनहेरा, बसी, मावीकला और सांकरौध सहित सात गांवों में 'पल्लू प्रोटेक्शन इक्विपमेंट' जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य केवल महिला किसानों को कीटनाशकों से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में जागरूक करना ही नहीं, बल्कि उन्हें उनकी जरूरतों और स्थानीय जीवनशैली के अनुरूप एक व्यावहारिक सुरक्षा समाधान भी उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत जागरूकता, स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा उपायों को एक साथ जोड़ते हुए सुरक्षित खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।। डीएस ग्रुप ने इस अभियान के तहत पल्लू प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई...

भारत टेक्स 2026 विश्व के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन की मेजबानी के लिए तैयार

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 14 जुलाई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर्ण वस्त्र एवं परिधान उद्योग उत्साह और उम्मीदों से भरा हुआ है। 14 से 17 जुलाई 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा यह भव्य आयोजन अपनी अंतिम तैयारियों के चरण में है। कल से प्रारंभ होने वाला यह आयोजन भारत की संपूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला (Textile Value Chain) को एकीकृत वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेगा। भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन द्वारा, जो विभिन्न टेक्सटाइल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिलों एवं उद्योग संगठनों का संयुक्त मंच है, भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से आयोजित यह आयोजन वस्त्र, फैशन, सतत विकास, प्रौद्योगिकी, निवेश और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के क्षेत्र में भारत की बढ़ती वैश्विक नेतृत्व क्षमता को रेखांकित करता है।  इस अवसर पर भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन के अध्यक्ष श्री नरेन गोयनका ने कहा, "कल से हजारों प्रदर्शक, 7,000 से अधिक खरीदार तथा 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधि...