संदेश

नवंबर 15, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शहीद भगत सिंह पार्क में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

चित्र
पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति के छठ महोत्सव में भक्ति और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम, छठी मैया के गीतों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 16 नवंबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),   गौतमबुद्ध नगर। लोक आस्था, सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-31 स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति द्वारा आयोजित छठ पूजा महोत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की। छठ महोत्सव को लेकर शहीद भगत सिंह पार्क स्थित छठ घाट को विशेष रूप से सजाया गया था। रंग-बिरंगी तोरण-पताकाओं, आकर्षक सजावट और फूलों से पूरे घाट परिसर को भव्य रूप दिया गया। श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए घाट में गंगाजल के साथ गुलाब की पंखुड़ियां भी डाली गईं। शाम होते-होते पूर...

मजनू टीला छठ घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

चित्र
पूर्व महापौर सरदार जत्थेदार अवतार सिंह ने क्षेत्रवासियों के साथ की सांध्य अर्घ्य की पूजा छठी मैया के जयकारों से गूंजा घाट, सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व पर श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 16 नवंबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर मजनू टीला स्थित छठ घाट पर भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने पूरे उत्साह, श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना की तथा अस्ताचलगामी सूर्य देव को सांध्य अर्घ्य अर्पित किया। इस धार्मिक आयोजन में पूर्व महापौर सरदार जत्थेदार डॉ. अवतार सिंह ने भी क्षेत्रवासियों के साथ शामिल होकर विधि-विधान से छठ पूजा की और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ छठी मैया की आराधना करते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मजनू टीला छठ घाट पर व्रतधारी महिलाएं...