PFCD ने सर्जरी गैप के बीच रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट के लिए इंश्योरेंस कवर की किया मांग
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 1 मई 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। द पार्टनरशिप टू फाइट क्रॉनिक डिजीज (PFCD) ने नई दिल्ली में देश के प्रमुख ऑर्थोपेडिक सर्जन्स की एक पैनल चर्चा आयोजित की। इस चर्चा में मैक्स हेल्थकेयर के ऑर्थोपेडिक्स, जॉइंट रिप्लेसमेंट और चीफ रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के चेयरमैन डॉ. रामनीक महाजन, अपोलो हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. हविंद टंडन और फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट (FMRI) के डायरेक्टर और हेड डॉ. सुभाष झांगीड़ शामिल हुए। पैनल में भारत में तेजी से बढ़ रहे आर्थराइटिस के बोझ, टेक्नोलॉजी और इंश्योरेंस के बीच बढ़ती खाई और रोबोटिक असिस्टेड जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए बराबरी वाले कवर की जरूरत पर विस्तार से चर्चा हुई। भारत में हर साल अनुमानित 2.5–3.5 लाख जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी होती हैं, जिनमें से ज्यादातर अब भी पारंपरिक तकनीकों से की जाती हैं। टेक्नोलॉजी आधारित प्रक्रियाओं में बढ़ती दिलचस्पी के बावजूद, रोबोटिक असिस्टेड जॉइंट रिप्लेसमेंट फिलहाल कुल सर्जरी का केवल 5–10% ही हिस्सा है। इसका उपयोग मुख्य र...