मोजो क्ले ब्रांड के स्नीकर्स कलेक्शन लॉन्च

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 1 मई 2026 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गुड़गांव। भारत के प्रमुख घरेलू फुटवियर ब्रांड्स में से एक, एशियन फुटवियर्स ने अपने पहले लिमिटेड-एडिशन कॉन्सेप्ट स्नीकर्स ‘मोजो क्ले’ को लॉन्च किया है। यह खास तौर पर भारत की बढ़ती स्नीकर्स कम्युनिटी के लिए एक वन-टाइम ड्रॉप के रूप में पेश किया गया है। मिट्टी के प्राकृतिक रंग और टेक्सचर से प्रेरित ‘मोजो क्ले’ ब्रांड के स्नीकर्स कलेक्शन में एक नई और ख़ास लुक में बनाया गया है । इसका डिजाइन इस विचार पर आधारित है कि कैसे एक कच्ची मिट्टी को एक खास रूप दिया जाता है। यही सोच इसके लुक और इसकी लिमिटेड रिलीज़ में दिखाई देगी। 200 से ज्यादा डिजाइन बदलावों के बाद तैयार किए गए ‘मोजो क्ले’ में अर्थी कलर पैलेट और एक बोल्ड डिजाइन दिया गया है, जो स्टाइल और रोज़मर्रा के इस्तेमाल दोनों के बीच संतुलन बनाता है। यह लॉन्च एशियन फुटवियर्स के उस फोकस को भी दिखाता है, जहां वह अब कॉन्सेप्ट-आधारित और क्यूरेटेड स्नीकर्स पर ध्यान दे रहा है।‘मोजो क्ले’ के सिर्फ 1,500 जोड़े ही बनाए जाएंगे और इसे दोबारा नहीं बनाया जाएगा, जिससे यह स्नीकर्स कलेक्टर्स और शौकीनों के लिए एक खास वन-ड्रॉप रिलीज़ बन जाता है। लॉन्च के बारे में बात करते हुए, एशियन फुटवियर्स के सीईओ आयुष जिंदल ने कहा, हम कुछ अलग करना चाहते थे, जो एक सामान्य स्नीकर्स लॉन्च जैसा न हो, बल्कि उन लोगों से जुड़ सके जो स्नीकर्स को अपनी पहचान का हिस्सा मानते हैं।

मोजो क्ले के जरिए हम एक मजबूत डिजाइन, लिमिटेड ड्रॉप और एक्सक्लूसिव अनुभव लेकर आए हैं, जिसे हमारी कम्युनिटी पसंद करती है। इस अनुभव को और खास बनाने के लिए, हर ‘मोजो क्ले’ बॉक्स में एक छोटा क्ले पीस और स्टेंसिल दिए जाएंगे, जिससे ग्राहक खुद एक मिनी स्नीकर्स डिजाइन कर सकेंगे। यह इंटरैक्टिव एलिमेंट इस लॉन्च को और कलेक्टिबल बनाता है, जैसा कि एशियन फुटवियर्स के डिजाइन लीड देवा ने बताया। जिंदल ने आगे कहा, यह हमारे लिए सिर्फ शुरुआत है। ऐसे लिमिटेड-एडिशन लॉन्च के जरिए हम उन लोगों से जुड़ना चाहते हैं, जो कुछ नया, अलग और खास चाहते हैं। अपने मजबूत और किफायती फुटवियर के लिए पहचाने जाने वाले एशियन फुटवियर्स अब अपने डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग की ताकत का इस्तेमाल करते हुए स्नीकर्स कैटेगरी में एक नया और बेहतर अनुभव देने की दिशा में काम कर रहा है।एशियन फुटवियर्स ने पहली बार लॉन्च किए लिमिटेड-एडिशन ‘मोजो क्ले’ स्नीकर्स मिट्टी से डिजाइन तक मोजो क्ले एक बदलाव की कहानी है जो प्रकृति से प्रेरित, डिजाइन से तैयार और अपनी लिमिटेड रिलीज़ के कारण खास है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन