आकाश एजुकेशन ने लाजपत नगर में शुरू किया नया आकाश इनविक्टस–इंजीनियरिंग 2.0 सेंटर
10,150 वर्ग फुट में फैले सेंटर में 14 क्लासरूम, एक शिफ्ट में 700 विद्यार्थियों के पढ़ने की क्षमता शब्दवाणी सम्माचार टीवी, सोमवार 19 अक्टूबर 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। देश की प्रमुख टेस्ट प्रिपरेशन संस्थाओं में शामिल आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर-IV में अपने नए आकाश इनविक्टस–इंजीनियरिंग 2.0 सेंटर का उद्घाटन किया। इस सेंटर की शुरुआत का उद्देश्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए अपनी शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार करना और विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी के अवसर उपलब्ध कराना है। सेंटर का उद्घाटन पारंपरिक पूजा और हवन के साथ हुआ। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें संस्थान के प्रतिनिधियों के साथ मीडिया के सदस्य भी मौजूद रहे। 10,150 वर्ग फुट क्षेत्र में बने इस सेंटर में 14 क्लासरूम हैं और यहां एक शिफ्ट में करीब 700 विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे। सेंटर में आकाश इनविक्टस–इंजीनियरिंग 2.0 प्रोग्राम के तहत जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड, बिटसैट (BITSAT) और विभिन्न राज्यों की कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीई...