संदेश

जुलाई 16, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फोर्टिस नोएडा ने लैपरोस्कोपिक डुअल-लोब लिविंग डोनर लिवर किया ट्रांसप्लांट

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 17 जुलाई 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  फोर्टिस हॉस्पीटल नोएडा ने एक शानदार उपलब्धि अपने नाम दर्ज कराते हुए दुनिया में पहली बार लैपरोस्कोपिक डुअल-लोब लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इस जटिल प्रक्रिया को किर्गिस्तान के 51-वर्षीय मरीज पर किया गया जो हेपेटाइटिस बी इंफेक्शन से प्रभावित होने के बाद एंड-स्टेज लिवर रोग से ग्रस्त हो चुके थे। डॉ विवेक विज, चेयरमैन, लिवर ट्रांसप्लांट एंड हेपाटोबिलियरी साइंसेज़, फोर्टिस हॉस्पीटल नोएडा के नेतृत्व में, अस्पताल की मल्टीडिसीप्लीनरी ट्रांसप्लांट टीम द्वारा की गई इस सर्जरी के परिणाम सकारात्मक रहे। सर्जरी के बाद, मरीज को स्थिर हालत में अस्पताल से छुट्टी दी गई, जबकि उनकी दोनों बेटियों ने भी, जिनकी उम्र 20 और 21 वर्ष थी, ठीक प्रकार से स्वास्थ्यलाभ कर लिया है और अब उनकी हालत ठीक है। दुनिया में यह अपनी किस्म का पहला मामला है, जिसमें दोनों डोनर्स की लिवर डोनेशन सर्जरी को मिनीमॅली इन्वेसिव लैपरोस्कोपिक तकनीकों की सहायता से किया गया, जिसके परिणामस्वरूप ...