संदेश

जून 13, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म समीक्षा : मैं वापस आऊंगा

चित्र
प्रेम, बिछड़न और उम्मीद का संवेदनशील सिनेमाई सफर शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 14 जून 2026,   फिल्म समीक्षक : रेहाना परवीन  ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।   फिल्म मैं वापस आऊंगा बुधवार 10 जून 2026 को विशेष प्रेस शो डिलाइट डायमंड, दिल्ली में मुझे देखने का अवसर मिला। फिल्म मैं वापस आऊंगा में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी, नसीरुद्दीन शाह इत्यादि मुख्य कलाकार हैं। फिल्म मैं वापस आऊंगा का निर्देशन इम्तियाज अली, संगीत ए.आर.रहमान ने दिया है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से UA 16+ प्रमाण पत्र दिया गया है। इसका अर्थ है कि 16 वर्ष से कम आयु के दर्शकों को अभिभावकों की निगरानी में फिल्म देखने की सलाह दी जाती है। फिल्म की अवधि लगभग 2 घंटे 46 मिनट (186 मिनट) है। फिल्म मैं वापस आऊंगा सिनेमा घरों में शुक्रवार 12 जून 2026 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित हुई है। निर्देशक इम्तियाज अली अपनी फिल्मों में रिश्तों की गहराई और भावनाओं की बारीकियों को पर्दे पर उतारने के लिए जाने जाते हैं। उनकी नई फिल्म भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाती है। यह केवल एक प्रेम कहानी नहीं,...

शॉपर्स स्टॉप ने हाइब इंडिया के साथ मिलकर गेट स्पॉटलाइट रेडी किया पेश

चित्र
भारत के पहले ग्लोबल गर्ल ग्रुप ऑडिशन को बढ़ावा देने के लिए शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 14 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत के प्रमुख प्रीमियम फैशन, ब्यूटी और गिफ्टिंग डेस्टिनेशन, शॉपर्स स्टॉप ने हाइब इंडिया (HYBE INDIA) के साथ साझेदारी की है। इसके तहत दिल्ली के वसंत कुंज स्थित एंबिएंस मॉल में ऑडिशन से प्रेरित एक शानदार इन-स्टोर अनुभव 'गेट स्पॉटलाइट रेडी' शुरू किया गया है। यह साझेदारी देश के पहले ग्लोबल गर्ल ग्रुप ऑडिशन के लिए भारत की अगली पीढ़ी के कलाकारों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो युवा भारतीय प्रतिभाओं को एक वैश्विक मंच प्रदान करता है। नई पीढ़ी के लिए तैयार किया गया यह अभियान एक बड़े सांस्कृतिक बदलाव को दर्शाता है, जहाँ जेन ज़ी और जेन अल्फ़ा अब सिर्फ दर्शक नहीं रह गए हैं, बल्कि दुनिया का सामना करने के लिए तैयार महत्वाकांक्षी युवा हैं। 5 जून से 12 जून तक चलने वाली यह पहल ब्यूटी, स्टाइल और ग्लोबल पॉप कल्चर को एक साथ लाएगी, जिससे ग्राहकों को विशेष रूप से तैयार की गई बेहद आकर्षक गतिविधियों के माध्यम से स्प...

जंतर-मंतर पर ग्राहक पंचायत का किया विशाल धरना

चित्र
एमआरपी व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 14 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत** के देशभर से आए कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया। धरने में विभिन्न राज्यों से आए उपभोक्ता अधिकार कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित करीब 1000 लोगों ने भाग लिया। धरना स्थल से संगठन के नेताओं ने देशभर में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान करते हुए कहा कि एमआरपी व्यवस्था में मौजूद विसंगतियों को दूर किए बिना उपभोक्ताओं को न्याय नहीं मिल सकता। धरने को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायणभाई शाह** ने कहा कि एमआरपी व्यवस्था का मूल उद्देश्य उपभोक्ताओं को मनमाने मूल्य वसूली से बचाना था, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में कई गंभीर खामियां दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता को यह जानने...

बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी और आइडियाबाज़ ने एक्सेलेरेटर प्रोग्राम किया लॉन्च

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 14 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी (BMU) के प्रोपेल इन्क्यूबेटर ने, भारतीय स्टार्टअप्स के लिए राष्ट्रीय मंच आइडियाबाज़ के सहयोग से, ‘वूमेन इन टेक एक्सेलेरेटर प्रोग्राम’ लॉन्च किया है। यह 12-सप्ताह की संयुक्त पहल महिला-नेतृत्व वाले टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स को संरचित मेंटरशिप, उद्योग तक पहुंच, निवेशकों के लिए तैयारी और राष्ट्रीय स्तर पर दृश्यता प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यह एक्सेलेरेटर अनेक चुनौतियों का समाधान करने के लिए संस्थापकों को व्यवसाय विस्तार, बाजार तक पहुंच, उद्योग एकीकरण और निवेशक सहभागिता हेतु एक संरचित मंच प्रदान करेगा, जिससे वे टिकाऊ और स्केलेबल व्यवसाय विकसित कर सकें। चयनित स्टार्टअप्स को राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहल प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा और वे निवेशकों, उद्योग जगत के अग्रणी, तथा राष्ट्रीय टेलीविज़न दर्शकों के सामने आइडियाबाज़ सीज़न 2 में अपनी जगह बना सकेंगे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सुश्री अन्ना रॉय, प्रिंसिपल इकोनॉमिक एडवाइज़र, नी...

आमिर खान प्रोडक्शंस की सिल्वर जुबली का भव्य जश्न

चित्र
करीना ने साझा किया यादगार किस्सा,  दंगल के कुश्ती गुरु कृपाशंकर पटेल भी रहे मौजूद शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 14 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  मुंबई। प्रतिनिधि। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस आमिर खान प्रोडक्शंस (AKP) ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर शनिवार देर रात मुंबई में भव्य सिल्वर जुबली समारोह का आयोजन किया। ऑस्कर नामांकित फिल्म Lagaan से शुरू हुए इस सफर के 25 वर्षों का जश्न फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियों की मौजूदगी में मनाया गया। समारोह में बॉलीवुड के अनेक सितारों ने शिरकत की, जबकि अभिनेता सलमान खान अपने नए बाल्ड लुक को लेकर आकर्षण का केंद्र बने रहे। कार्यक्रम में अभिनेता आमिर खान ने अपनी फिल्मों और उनसे जुड़े कलाकारों के योगदान को याद करते हुए भावुक क्षण भी साझा किए। इस अवसर पर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने आमिर खान और फिल्म लाल सिंह चड्ढा से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाकर माहौल को यादगार बना दिया। वहीं आमिर खान ने भी करीना कपूर की प्रतिभा और उनके सहयोग की सराहना की। समारोह की विशेष बात यह रही कि अर्जुन अवॉर...