संदेश

जून 5, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों की कटान के विरोध में उतरे बांदा के जागरूक नागरिक

चित्र
मानव श्रृंखला बनाकर दर्ज कराया तीखा विरोध रोड से दूर लगे हरे-भरे पेड़ों को काटने की तैयारी का स्थानीय लोगों ने किया पर्दाफाश। शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 6 जून 2026,   अजय,  ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  बांदा। आज जहाँ पूरा विश्व 'पर्यावरण दिवस' मनाकर प्रकृति को बचाने का संकल्प ले रहा है, वहीं दूसरी ओर बांदा में हरे-भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने की तैयारी की जा रही है। आज गायत्री चौराहा के आगे, कालका चौराहा के पास कई महत्वपूर्ण पेड़ों को काटे जाने की योजना की जानकारी स्थानीय निवासी गुलाब चंद्र कुशवाहा जी द्वारा 'बांदा जन जंगल पहाड़ बचाओ अभियान' चलाने वाले साथियों को दी गई। सूचना मिलते ही पर्यावरण और प्रकृति को बचाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र नेता तत्काल मौके पर पहुँच गए। मौके पर पहुँचे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा 'पप्पू', छात्र नेता लव सिन्हा, शैलेंद्र कुमार वर्मा, साजिद अली, सचिन सिंह, लियाकत अली, अरविंद श्रीवास्तव, ताहिर अली और अतुल साहू ने स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर काटे जाने वाले पेड़ों के चारों तरफ एक ...

दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का युवा खिलाड़ियों के लिए स्टेज-1 टैलेंट हंट संपन्न

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 6 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (DSU) ने भविष्य के खेल सितारों की पहचान और उन्हें तराशने के उद्देश्य से स्टेज-1 टैलेंट स्काउटिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। यह आयोजन Thyagraj Stadium में  आयोजित हुआ, जिसमें कक्षा 6 में प्रवेश के इच्छुक युवा खिलाड़ियों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। इस टैलेंट हंट के तहत लेवल-1 और लेवल-2 ट्रायल्स आयोजित किए गए, जहां बच्चों की खेल प्रतिभा का व्यापक और वैज्ञानिक तरीके से मूल्यांकन किया गया। DSU द्वारा उन्नत तकनीक और आधुनिक उपकरणों की मदद से मोटर स्किल्स की सटीक जांच की गई, साथ ही खेल-विशेष परीक्षण भी कराए गए। पूरे चयन प्रक्रिया की निगरानी विश्वविद्यालय के अधिकारियों, अनुभवी कोचों और तकनीकी विशेषज्ञों ने की, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में शामिल खिलाड़ियों के अभिभावकों ने भी आयोजन की सराहना की। उन्होंने बेहतर प्रबंधन, सुव्यवस्थित व्यवस्था और बच्चों के लिए बनाए गए सकारात्मक माहौल की प्रशंसा की। यह टैलेंट ...

पैंक्रियाटिक जटिलताओं से ग्रस्त मरीज का फोर्टिस वसंत कुंज में रोबोट-एडेड सर्जरी से उपचार

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 6 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  फोर्टिस हॉस्पीटल वसंत कुंज के डॉक्टरों ने एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस की दुर्लभ और जीवनघाती जटिल कंडीशनवॉल्ड-ऑफ पैंक्रियाटिक नेक्रोसिस (WOPN)से पीड़ित 51-वर्षीय मरीज का जटिलरोबोटिक पैंक्रियाटिक नेक्रोसेक्टॉमीकर सफल उपचार किया है। डॉ नीरज चौधरी, सीनियर डायरेक्टर एवं हेड, जीआई सर्जरी, जीआई ओंकोलॉजी एंड रोबोटिक्स, फोर्टिस हॉस्पीटल वसंत कुंज के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने मरीज के उपचार के लिए एडवांस मिनीमॅली इन्वेसिव रोबोटिक प्रक्रिया की मदद ली ताकि पारंपरिक ओपन सर्जरी से जुड़ी प्रमुख जटिलताओं से बचाव हो सके। मरीज नवीन कुमार जैन को पिछले करीब दो महीने से जारी बार-बार पेट दर्द और लगातार बुखार की शिकायत के चलते फोर्टिस वसंत कुंज में भर्ती कराया गया था। वह ठोस भोजन पचाने में असमर्थ थे और इस दौरान उनका वजन भी काफी गिर गया था। शुरू में उनका वजन 69 क्रिलोग्राम था, लेकिन पैंक्रियाटिक कंडीशन की वजह से उनके वजन में 12 किलोग्राम की कमी आयी थी। मरीज मधुमेह रोगी भी थे और बार-बार पेट दर्द ...

कोफोर्ज ने भारत में अपनी चौथी पब्लिक लाईब्रेरी वसंत कुंज में किया शुरू

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 6 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  ए.आई-नेटिव इंजीनियरिंग सर्विसेज़ में लीडर, कोफोर्ज ने वसंत स्क्वैयर मॉल, वसंत कुंज, नई दिल्ली में 5 जून, 2026 को कोफोर्ज पब्लिक लाईब्रेरी शुरू की। यह भारत में कंपनी की चौथी पब्लिक लाईब्रेरी और दिल्ली-एनसीआर की तीसरी लाईब्रेरी है। कोफोर्ज पब्लिक लाईब्रेरी कंपनी का फ्लैगशिप कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सी.एस.आर) अभियान है। इस लाईब्रेरी का उद्घाटन दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री, श्रीमती रेखा गुप्ता ने कोफोर्ज के सीईओ एवं एग्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर, सुधीर सिंह के साथ किया। इस अवसर पर स्थानीय समुदाय के सदस्य, शिक्षाविद, वरिष्ठ नागरिक और कई बच्चे भी उपस्थित थे। वसंत कुंज की कोफोर्ज पब्लिक लाईब्रेरी में 10,000 वर्गफीट का रीडिंग स्पेस और 15,000 से अधिक लोकप्रिय टाईटल्स का कलेक्शन है। यहाँ इंग्लिश और हिंदी में फिक्शन, नॉन-फिक्शन, बच्चों के साहित्य, सेल्फ-हेल्प, बिज़नेस, आध्यात्मिकता, कला, टेक्नोलॉजी, फोटोग्राफी और कविता आदि शैलियों में साहित्य उपलब्ध है। इस कलेक्शन में पेंग्विन रैं...

गंभीर दिमागी चोट के मरीजों के लिए वरदान बन रही रीजेनरेटिव मेडिसिन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 6 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  देश में गंभीर दिमागी चोट (ट्रॉमैटिक ब्रेन इंजरी) से पीड़ित मरीजों के लिए 'रीजेनरेटिव मेडिसिन' और न्यूरो-रिहैबिलिटेशन एक नई उम्मीद बनकर उभरे हैं। 'सोसायटी ऑफ रीजेनरेटिव साइंसेज' द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता में लखनऊ के मरीन इंजीनियर आकाश सक्सेना की प्रेरणादायक कहानी साझा की गई। आकाश छह महीने तक 'वेजिटेटिव स्टेट' (गहरी अचेत अवस्था) में रहने के बाद इस आधुनिक चिकित्सा पद्धति की मदद से अब पूरी तरह स्वस्थ हो रहे हैं। प्रेस वार्ता में विशेषज्ञों ने बताया कि भारत दुनिया में ट्रॉमैटिक ब्रेन इंजरी (TBI) का सबसे बड़ा बोझ उठाने वाले देशों में शामिल है। देश में हर साल 10 लाख से अधिक लोग गंभीर दिमागी चोट का शिकार होते हैं, जिनमें से एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो जाती है। इसके लगभग 60 फीसदी मामलों के लिए सड़क दुर्घटनाएं जिम्मेदार हैं, जिसके कारण बड़ी संख्या में मरीज स्थायी विकलांगता या चेतना शून्य अवस्था में पहुंच जाते हैं। यह विषय हाल ही में तब राष्ट्रीय चर्चा ...

आधिकारिक जांच में VPVV टेक्नो कंस्ट्रक्शन के खिलाफ गड़बड़ी का कोई सबूत नहीं

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 6 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  VPVV टेक्नो कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड हमेशा कानून के दायरे में काम करने और सरकारी अधिकारियों का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। नई दिल्ली के वसंत विहार थाने से लेकर कमिश्नर स्तर तक हुई एक आधिकारिक पुलिस जांच में यह साफ हो गया है कि कंपनी के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठे हैं। जांच में किसी भी तरह का अपराध नहीं पाया गया है। इस जांच के दौरान कंपनी को नोटिस दिए गए, कंपनी के दफ्तरों का दौरा किया गया और कंपनी के निदेशकों से पूछताछ की गई। शिकायतकर्ताओं को अपने आरोपों के समर्थन में सबूत पेश करने का पूरा मौका दिया गया था, लेकिन वे जांच के दौरान कोई भी दस्तावेजी सबूत नहीं दे पाए। कंपनी ने नई दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इन तथ्यों को सामने रखा। इस मौके पर कंपनी के अधिकारियों श्री अकील अहमद (VP ऑपरेशन्स), श्री वेंकट वेंकट (चेयरमैन), और श्री राजन मलिक (प्रिंसिपल स्ट्रेटेजिस्ट) ने मीडिया के सामने जांच से जुड़े आधिकारि...