कोफोर्ज ने भारत में अपनी चौथी पब्लिक लाईब्रेरी वसंत कुंज में किया शुरू
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 6 जून 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। ए.आई-नेटिव इंजीनियरिंग सर्विसेज़ में लीडर, कोफोर्ज ने वसंत स्क्वैयर मॉल, वसंत कुंज, नई दिल्ली में 5 जून, 2026 को कोफोर्ज पब्लिक लाईब्रेरी शुरू की। यह भारत में कंपनी की चौथी पब्लिक लाईब्रेरी और दिल्ली-एनसीआर की तीसरी लाईब्रेरी है। कोफोर्ज पब्लिक लाईब्रेरी कंपनी का फ्लैगशिप कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सी.एस.आर) अभियान है। इस लाईब्रेरी का उद्घाटन दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री, श्रीमती रेखा गुप्ता ने कोफोर्ज के सीईओ एवं एग्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर, सुधीर सिंह के साथ किया। इस अवसर पर स्थानीय समुदाय के सदस्य, शिक्षाविद, वरिष्ठ नागरिक और कई बच्चे भी उपस्थित थे। वसंत कुंज की कोफोर्ज पब्लिक लाईब्रेरी में 10,000 वर्गफीट का रीडिंग स्पेस और 15,000 से अधिक लोकप्रिय टाईटल्स का कलेक्शन है। यहाँ इंग्लिश और हिंदी में फिक्शन, नॉन-फिक्शन, बच्चों के साहित्य, सेल्फ-हेल्प, बिज़नेस, आध्यात्मिकता, कला, टेक्नोलॉजी, फोटोग्राफी और कविता आदि शैलियों में साहित्य उपलब्ध है। इस कलेक्शन में पेंग्विन रैंडम हाउस, हार्परकॉलिंस, पैन मैकमिलन एवं साईमन एंड शुस्टर जैसे प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशकोंतथा कराडी टेल्स, अमर चित्र कथा, एकलव्य, एकतारा और आदिदेव जैसी भारतीय प्रकाशकों की किताबें शामिल हैं। इस लाईब्रेरी में एक समर्पित चिल्ड्रंस ज़ोन है, जहाँ युवा रीडर्स रीड-अलाउड सेशंस के साथ किताबों का आनंद ले सकते हैं। आगंतुकों को डिजिटल टर्मिनल द्वारा किताबें तलाशने की सुविधा होगी, साथ ही, वो लाईब्रेरी स्टाफ की मदद भी ले सकेंगे। इस लाईब्रेरी में प्रवेश और रीडिंग बिल्कुल निशुल्क है। विज़िटर्स किताबों के लिए पूरा रिफंडेबल शुल्क देकर उन्हें पढ़ने के लिए घर भी ले जा सकते हैं।
भारत के कई हिस्सों में पूर्ण सुविधायुक्त रीडिंग स्पेस और गुणवत्तापूर्ण लर्निंग के संसाधनों की काफी कमी है। कोफोर्ज पब्लिक लाईब्रेरी का उद्देश्य इस कमी को पूरा करना तथा हर उम्र, हर पृष्ठभूमि एवं हर आर्थिक स्थिति के सभी रीडर्स को रीडिंग का निशुल्क, समावेशी और सकारात्मक वातावरण प्रदान करना है। यह अभियान भारत में साक्षरता, आजीवन लर्निंग तथा सामुदायिक विकास के लक्ष्यों को सपोर्ट करता है। यह लाईब्रेरी वसंत स्क्वैयर मॉल, वसंत कुंज, नई दिल्ली की पहली मंजिल पर स्थित है। यहाँ पर 170 लोग बैठकर रीडिंग कर सकते हैं। यह साल के 365 दिन सुबह 9:00 बजे से रात के 8:00 बजे तक खुली रहेगी। इस लाईब्रेरी का लाभ वसंत कुंज के अलावा मसूदपुर, महीपालपुर, रंगपुरी, किशनगढ़ और छतरपुर की घनी आबादी वाले इलाकों रहने वाले लोगों को मिलेगा। पहली कोफोर्ज लाईब्रेरी फरवरी, 2024 में नोएडा में शुरू की गई थी, जिसके बाद, दूसरी लाईब्रेरी की शुरुआत जून, 2025 में गुरुग्राम में हुई। कोफोर्ज ने अपनी तीसरी लाईब्रेरी अक्टूबर, 2025 में हैदराबाद में खोली। कोफोर्ज का लक्ष्य भारत में निशुल्क पब्लिक लाईब्रेरी के नेटवर्क का विस्तार करना है, जिसके लिए सबसे पहले दिल्ली-एनसीआर और हैदराबाद पर ध्यान केंद्रित किया गया है।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें