पश्चिम विहार में राम लीला हेतु भूमि पूजन संपन्न
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 22 सितम्बर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। आगामी 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली प्रभु श्रीराम की भव्य लीला के मंचन हेतु आज रविवार को डीडीए ग्राउंड नज़दीक रेडिसन होटल पश्चिम विहार में भूमि पूजन समारोह सम्पन्न हुआ। यह रामलीला पश्चिमी दिल्ली की सबसे पुरानी और प्रसिद्ध रामलीला है जो पिछले क़रीब 46 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। पश्चिम विहार रामलीला कमेटी के चेयरमैन योगेश शर्मा टीटू, प्रधान भारत भूषण दुआ व महामंत्री अशवनी बागडी के अनुसार क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी एवं रामलीला कमेटी के मुख्य प्रेरणा स्रोत नरेश कुमार ऐरन एवं धर्मपत्नी सुनीता ऐरन सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा श्री रामलीला महोत्सव के लिए आज रविवार को भूमि पूजन किया गया । इस अवसर पर सांसद प्रवीण खंडेलवाल दीप प्रज्वलित किया , तथा सांसद योगेंद्र चंदौलिया भगवान श्री राम का ध्वजा रोहण किया विधायक राजकुमार भाटिया, निगम पार्षद शिखा भारद्वाज,विनीत वोहरा मोनिका गोयल केशव पुरम जिला अध्यक्ष अजय खटाना खटाना मुख्य रूप से मौजूद थे। इस अ...