दिल्ली-एनसीआर की श्रेष्ठ रामलीलाओं होगी रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 से सम्मानित
संत त्रिलोचन दर्शन दास महाराज होंगे मुख्य जज, मिस इंडिया एवं फिल्म अभिनेत्री सिमरन आहूजा बनीं ब्रांड एम्बेसडर
6 अक्टूबर तक होंगे आवेदन, 12 से 16 अक्टूबर तक रामलीलाओं का होगा अवलोकन, 17 अक्टूबर को विजेताओं की घोषणा
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, मंगलवार 22 सितम्बर 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर की रामलीलाओं को उनके उत्कृष्ट मंचन, धार्मिक-सांस्कृतिक प्रस्तुति और आयोजन व्यवस्था के लिए सम्मानित करने वाले रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 की घोषणा प्रेस वार्ता में कर दी गई है। इस अवसर पर मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक लालवानी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिल्ली-एनसीआर की रामलीलाओं आयोजकों को प्रोत्साहित करने और उनके उत्कृष्ट धार्मिक एवं सांस्कृतिक मंचन को सम्मान देने के उद्देश्य से रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 का आयोजन किया जा रहा है। मीडिया प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इस पुरस्कार समारोह में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी संत त्रिलोचन दर्शन दास महाराज जी मुख्य जज की भूमिका निभाएंगे साथ ही 16 अक्टूबर 2026 को आश्चर्य भुवन्यु शर्मा किसी एक रामलीला का विशेष जज बनेंगे उनके साथ पत्रकारों, प्रायोजकों सहित गणमान्य अतिथियों के परिवार साथ देंग। जबकि मिस इंडिया एवं फिल्म अभिनेत्री सिमरन आहूजा को पुरस्कार का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। सिमरन आहूजा स्वयं चयनित श्रेष्ठ रामलीलाओं में पहुंचकर पुरस्कार प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 के माध्यम से किसी भी रामलीला आयोजकों को छोटा या बड़ा बनाने का उद्देश्य नहीं है कियोंकि हर रामलीला आयोजक अपनी रामलीला को अच्छा बनाने के लिए महीनो दिन रत लगकर प्रयास करते हैं। इसलिए उनकी मेहनत छोटी बड़ी नहीं हो सकती। हम तो केवल रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 द्वारा उनका उत्साह बढ़ाने के लिए यह पुरस्कार प्रदान करते है ताकि अगले वर्ष और अच्छा करने का प्रयास करें।
रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 में भाग लेने के लिए इस https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfJYuYYLYAadt5yipmJZttYSm0UFX_npRyINnkaB3J6O7xRag/viewform?usp=header लिंक पर जाकर फॉर्म भरें।
इस अवसर पर मीडिया प्रेस क्लब के महासचिव श्री मोहम्मद जोशी ने बताया कि पुरस्कार के लिए इच्छुक रामलीला समितियां 6 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने वाली रामलीलाओं का मूल्यांकन संतों तथा धर्म एवं संस्कृति को कवर करने वाले पत्रकारों और अन्य जजों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया आवेदन प्राप्त होने के बाद प्रत्येक रामलीला का पहले दिन अवलोकन एक जज द्वारा किया जाएगा। जज अपने परिवार अथवा मित्रों के साथ रामलीला स्थल पर पहुंचकर मंचन, आयोजन व्यवस्था, दर्शकों की सहभागिता और रामलीला के प्रति उनके भाव सहित विभिन्न पहलुओं का अवलोकन करेंगे और अपनी रिपोर्ट मुख्य जज समिति को सौंपेंगे। फिर प्रत्येक जिले से चयनित छह प्रमुख रामलीलाओं का 12 से 16 अक्टूबर के बीच दो जजों द्वारा विस्तृत अवलोकन किया जाएगा। जजों के मूल्यांकन के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 16 अक्टूबर को भुवन्यु शर्मा विशेष जज के रूप में किसी एक रामलीला का अवलोकन करेंगे। इस दौरान पत्रकारों, प्रायोजकों और गणमान्य अतिथियों के परिवार भी उनके साथ रामलीला देखने पहुंचेंगे और अपने अनुभव एवं राय विशेष जज के समक्ष रखेंगे। इन विभिन्न प्रतिक्रियाओं को भी मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 के तहत प्रत्येक जिले तथा दिल्ली-एनसीआर स्तर पर चयनित प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली रामलीलाओं की घोषणा 17 अक्टूबर 2026 की दोपहर तक प्रेस के माध्यम से की जाएगी। इसके बाद उसी दिन से विजेता रामलीलाओं के अपने-अपने मंचों पर जाकर उन्हें सम्मानित करने का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
पुरस्कार आयोजन से जुड़े सलाहकार सिंधु समाज दिल्ली के अध्यक्ष जगदीश नागरानी और महासचिव नरेश बेलनी ने भी आयोजन को लेकर अपने विचार रखे। वहीं पुरस्कार के प्रायोजकों की ओर से डेकोरा की अध्यक्षा शिखा मिश्रा तथा SkinDx बायोस्यूटिकल्स के सीईओ डॉ. आशीष जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही दिल्ली-एनसीआर की सभी रामलीला समितियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर इस सांस्कृतिक सम्मान में भागीदारी करें।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें