संदेश

मार्च 18, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पावरिका लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर मंगलवार, 24 मार्च 2026 को खुलेगा

चित्र
•  ₹5 की फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड ₹375 से ₹395 रखा गया है •  आईपीओ 24 मार्च 2026, मंगलवार को खुलेगा और 27 मार्च 2026, शुक्रवार को बंद होगा •  मिनिमम 37 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी, इसके बाद 37 के मल्टीपल में लगा सकते हैं शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 19 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  मुंबई। पावरिका लिमिटेड ने अपने पहले इनिशियल पब्लिक ऑफर के लिए ₹5 की फेस वैल्यू वाले शेयर का भाव ₹375 से ₹395 तय किया है। कंपनी का इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ या ऑफर) निवेश के लिए मंगलवार, 24 मार्च 2026 को खुलेगा और शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को बंद होगा। इन्वेस्टर्स कम से कम 37 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, इसके बाद 37 के मल्टीपल में शेयर खरीदे जा सकेंगे। यह आईपीओ ₹1,100 करोड़ का है। इसमें ₹700 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ₹400 करोड़ का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) होगा। ओएफएस के जरिए प्रमोटर्स- नरेश ओबेरॉय फैमिली ट्रस्ट और कबीर एंड किमाया फैमिली प्राइवेट ट्रस्ट अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। कंपनी पावर सॉल्यूशंस सेक्टर की एक ऐस...

35वाँ कवयित्री सम्मेलन एवं 13वाँ नारी गौरव सम्मान 2026 हुआ आयोजित

चित्र
राजस्थानी अकादमी एवं रशियन हाउस के सहयोग से  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 19 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  राजस्थानी अकादमी ने रशियन सेंटर ऑफ साइंस एंड कल्चर (रशियन हाउस), नई दिल्ली के सहयोग से 35वें कवयित्री सम्मेलन एवं 13वें नारी गौरव सम्मान 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की भावना के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के राजनयिकों, सांस्कृतिक नेताओं, प्रख्यात साहित्यकारों एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसने कला और कविता के माध्यम से वैश्विक सौहार्द को सुदृढ़ करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाया। कार्यक्रम का शुभारंभ रशियन हाउस, नई दिल्ली की निदेशक डॉ. एलेना रेमिज़ोवा तथा राजस्थानी अकादमी के अध्यक्ष डॉ. गौरव गुप्ता के प्रेरणादायी उद्बोधनों से हुआ। उन्होंने कविता को एक ऐसी सार्वभौमिक अभिव्यक्ति बताया जो सीमाओं से परे जाकर अंतरराष्ट्रीय समझ और संवाद को सुदृढ़ करती है। कार्यक्रम की संयोजक सुश्री सुमन माहेश्वरी ने कवयित्री सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के सफल संचालन में महत्वपू...

हिंदू नव वर्ष को हिन्दू श्री फाउंडेशन ने राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की किया मांग

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 19 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  देश की सांस्कृतिक पहचान और प्राचीन परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, हिन्दू श्री फाउंडेशन ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आग्रह किया कि हिंदू नव वर्ष (विक्रम संवत के प्रारंभ) को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र में हिन्दू श्री फाउंडेशन ने आग्रह किया कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और ऐतिहासिक विरासत के सम्मान में देशभर के नागरिकों द्वारा 19 मार्च 2026, जो विक्रम संवत के आरंभ का दिन है, को “हिंदू नववर्ष” के रूप में राष्ट्रीय मान्यता देने का आग्रह किया गया है। भारतवासियों को यह पूरी उम्मीद है कि इस तरह का फैसला सिर्फ आपकी अगुआई में चल रही सरकार ही ले सकती है। हिन्दू श्री फाउंडेशन ने इस बात पर बल दिया गया है कि हिन्दू नववर्ष केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की हजारों वर्षों पुरानी कालगणना प्रणाली और सांस्कृतिक निरंतरता का प्रतीक है। विक्रम संवत ने सदियों से भारतीय...