मीडिया और पाठकों के बीच विश्वास का सेतु बनेगा सुकून मीडिया प्रेस क्लब अतिथि गृह
मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक लालवानी से मोहम्मद जोशी की विशेष बातचीत शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। समाचार पत्र और समाचार चैनल लोकतंत्र के उस मजबूत स्तंभ का हिस्सा हैं जो आम जनता और शासन-प्रशासन के बीच संवाद का माध्यम बनते हैं। लेकिन बदलते दौर में समाचार माध्यमों और उनके पाठकों-दर्शकों के बीच विश्वास की दूरी बढ़ती दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया ने सूचना के आदान-प्रदान को तेज तो किया है लेकिन अपुष्ट सूचनाओं, गैर-पेशेवर पपत्रकारिता और आर्थिक हितों के कारण समाचारों की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हुए हैं। इसी चुनौती के बीच मीडिया प्रेस क्लब ने पत्रकारों के साथ-साथ समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों के स्थायी पाठकों एवं दर्शकों को अपने साथ जोड़ने की पहल की है। इसी सोच का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है सुकून मीडिया प्रेस क्लब अतिथि गृह, धनौल्टी, उत्तराखंड, जिसके माध्यम से पाठकों-दर्शकों और मीडिया के बीच सीधे संबंधों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। इन्हीं विषयों पर मीडिया प्रेस क्लब के रा...