विकलांग प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान करेगा कविनकेयर एबिलिटी अवार्ड्स 2027
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। कविनकेयर प्रा. लि. और एबिलिटी फाउंडेशन 25वें संस्करण कविनकेयर एबिलिटी अवार्ड्स 2027 हेतु नामांकन आमंत्रित कर रहे हैं। भारत का यह अवार्ड्स प्रतिष्ठित मंचों में से एक है, जो विकलांग व्यक्तियों की असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करता है।इस वर्ष योग्य व्यक्ति स्वयं भी अपना नामांकन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपने नामांकन www.cavinkare.com पर 27 अक्टूबर 2026 तक जमा कर सकते हैं। चयनित विजेताओं को एमिनेंस श्रेणी में 2 लाख तथा तीन मास्टरी अवार्ड्स श्रेणियों में प्रत्येक के लिए 1 लाख की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी और सहायता के लिए 98400 55848 पर संपर्क किया जा सकता है। कविनकेयर एबिलिटी अवार्ड्स ने अब तक देशभर से 106 उत्कृष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया है। इन सभी ने दृढ़ इच्छाशक्ति संकल्प, प्रतिभा और साहस के बल पर न केवल बाधाओं को पार किया है बल्कि सामाजिक धारणाओं को भी बदला है। 25वें वर्ष में प्रवेश करते हुए, ये पुरस्कार एक बार फिर उन प्रेरक कहानियों और जज़्बों को सामने लाता है, जो पूरे देश को उत्साहित और प्रेरित करते हैं।नामांकन दो श्रेणियों कविनकेयर एबिलिटी अवार्ड फॉर एमिनेंस और कविनकेयर एबिलिटी मास्टरी अवार्ड्स में आमंत्रित किए जा रहे हैं। कविनकेयर एबिलिटी अवार्ड फॉर एमिनेंस – ऐसे विकलांग व्यक्ति को सम्मानित करने हेतु, है जिन्होंने किसी संगठन की स्थापना कर समाज पर परिवर्तनकारी प्रभाव डाला है।इसके अलावा कविनकेयर एबिलिटी मास्टरी अवार्ड्स – ऐसे विकलांग व्यक्तियों को सम्मानित करने हेतु है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता और विशेष पहचान हासिल की है। पुरस्कार विजेताओं को नकद राशि, प्रशस्ति-पत्र और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी—जो उनके धैर्य और योगदान का प्रतीक होगी। आयोजकों ने कहा कि ये पुरस्कार केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों का सम्मान नहीं करते, बल्कि समाज में विकलांगता के प्रति दृष्टिकोण को भी बदलने का प्रयास करते हैं, ताकि हर स्तर पर समावेश और सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सके। पात्र नामांकित व्यक्ति भारतीय नागरिक होने चाहिए और उन्हें विकलांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम, 2016 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त विकलांगता होनी चाहिए। कोई भी व्यक्ति स्वयं को नामांकित कर सकता है या अन्य लोग भी उन्हें नामांकित कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में आवेदन की गहन समीक्षा, साक्षात्कार, स्थल भ्रमण और प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल द्वारा अंतिम मूल्यांकन शामिल है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें