दिल्ली में 99.9 पर्सेन्टाइल स्कोर के सर्वाधिक 32 स्टूडेंट्स एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 18 फरवरी 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई-मेन जनवरी सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परिणामों में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के स्टूडेंट्स ने श्रेष्ठता साबित की है। वाइस प्रसीडेंट पंकज अग्रवाल ने बताया कि एलन दिल्ली के अनय जैन ने 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है और हरियाणा स्टेट टॉपर भी है। एलन के 32 से अधिक स्टूडेंट्स ने 99.9 पर्सेन्टाइल से अधिक स्कोर किया है। इसमें रिशित गर्ग, सुशांत अग्रवाल, दिव्यांश ने 99.99 पर्सेन्टाइल से अधिक स्कोर किया है। इसके साथ ही निष्कर्ष सिंह, सहज गुप्ता, दक्ष सिक्का, अनीश आनन्द ने 99.98 पर्सेन्टाइल से अधिक स्कोर किया है। अभी तक देखे गए परिणामों में सैकड़ों स्टूडेंट्स ने 99 पर्सेन्टाइल से अधिक स्कोर किया है। अग्रवाल ने बताया कि देशभर में 12 स्टूडेंट्स को ओवरआल 100 पर्सेन्टाइलर घोषित किया गया है, इसमें से 8 स्टूडेंट्स एलन से हैं। जिनमे 7 क्लासरूम कोर्स व एक डिजिटल लर्निंग कोर्स से है गुरुग्राम निवासी , एलन कोटा के क्लासरूम स्ट...