दिल्ली में 99.9 पर्सेन्टाइल स्कोर के सर्वाधिक 32 स्टूडेंट्स एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, बुधवार 18 फरवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई-मेन जनवरी सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परिणामों में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के स्टूडेंट्स ने श्रेष्ठता साबित की है। वाइस प्रसीडेंट पंकज अग्रवाल ने बताया कि एलन दिल्ली के अनय जैन ने 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है और हरियाणा स्टेट टॉपर भी है। एलन के 32 से अधिक स्टूडेंट्स ने 99.9 पर्सेन्टाइल से अधिक स्कोर किया है। इसमें रिशित गर्ग, सुशांत अग्रवाल, दिव्यांश ने 99.99 पर्सेन्टाइल से अधिक स्कोर किया है। इसके साथ ही  निष्कर्ष सिंह, सहज गुप्ता, दक्ष सिक्का, अनीश आनन्द ने 99.98 पर्सेन्टाइल से अधिक स्कोर किया है। अभी तक देखे गए परिणामों में सैकड़ों स्टूडेंट्स ने 99 पर्सेन्टाइल से अधिक स्कोर किया है। अग्रवाल ने बताया कि देशभर में 12 स्टूडेंट्स को ओवरआल 100 पर्सेन्टाइलर घोषित किया गया है, इसमें से 8 स्टूडेंट्स एलन से  हैं। जिनमे 7 क्लासरूम कोर्स व एक डिजिटल लर्निंग कोर्स से है गुरुग्राम निवासी , एलन कोटा के क्लासरूम स्टूडेंट कबीर छिल्लर ने 100 पर्सेन्टाइल के साथ परफेक्ट स्कोर 300 में से 300 अंक हासिल किए हैं। इसके साथ ही क्लासरूम कोर्स से अर्णव गौतम, शुभम कुमार, भावेश पात्रा, अनय जैन, निमय पुरोहित और चिरंजीब कर ने 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है। वंही 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले दिल्ली के छात्र श्रेयस मिश्रा एलन के डिजिटल कोर्स के स्टूडेंट है । रिजल्ट्स की ऑथेंटिसिटी एवं पारदर्शिता को बरकरार रखते हुए एलन ने इस बार भी अपने रिजल्ट्स को देश की बड़ी ऑडिट फर्म ई-वाई इंडिया से वैलिडेट करवाया है।

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2026 के जनवरी सेशन में एलन करियर इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट अनय जैन ने 300 में से 291 अंक प्राप्त कर 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है। फरीदाबाद निवासी अनय जैन का कहना है कि उनकी सफलता में फैकल्टी की गाइडेंस, नियमित टेस्ट और सेल्फ-स्टडी की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही। अनय के पिता डॉ. श्रेयांश जैन एवं माता डॉ. शालिनी जैन दोनों ही दिल्ली में चिकित्सक हैं। वर्तमान में अनय कक्षा 12वीं के विद्यार्थी हैं और पिछले एक साल से एलन के क्लासरूम स्टूडेंट हैं। अनय ने बताया कि मेरा मुख्य फोकस जेईई एडवांस परीक्षा पर था और जेईई मेन की तैयारी परीक्षा से कुछ दिन पहले ही की थी। मैं प्रतिदिन 12 घंटे से अधिक सेल्फ-स्टडी करता हूं और जेईई मेन की तैयारी के दौरान विशेष रूप से पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास किया तथा केमिस्ट्री और फिजिक्स के लिए एनसीईआरटी पुस्तकों पर अधिक ध्यान दिया। मैंने ऐसे स्टडी मैटेरियल का चयन किया जो जेईई मेन और जेईई एडवांस दोनों के लिए उपयोगी हो, जिससे उन्हें उच्च स्कोर हासिल करने में मदद मिली। अनय ने कक्षा 10वीं में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। पढ़ाई के अलावा उन्हें रनिंग, फुटबॉल और टेनिस खेलना पसंद है। उनका लक्ष्य जेईई एडवांस परीक्षा में उत्कृष्ट रैंक हासिल कर आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस ब्रांच में बीटेक करना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही