धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल ने उन्नत डायरेक्ट रेडियोग्राफी का किया उद्घाटन
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 14 मई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने अपनी रेडियोलॉजी विभाग में अत्याधुनिक डायरेक्ट रेडियोग्राफी सॉल्यूशन का सफलतापूर्वक उद्घाटन कर अपनी डायग्नोस्टिक क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की। नया स्थापित मॉडल XD 17 CSI वायरलेस डिटेक्टर विद डेस्कटॉप वर्कस्टेशन इमेजिंग की गति, सटीकता और समग्र रोगी अनुभव को बेहतर बनाने में सहायक होगा। उद्घाटन समारोह अस्पताल परिसर में वरिष्ठ नेतृत्व, क्लिनिकल टीमों तथा बीएसबीके इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। यह पहल बीएससीके इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड और नारायणा हृदयालय चैरिटेबल ट्रस्ट के बीच सहयोगात्मक प्रयास का परिणाम है, जिसका उद्देश्य उन्नत डायग्नोस्टिक तकनीकों तक पहुंच को सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए डॉ. मनीष टंडन, क्लिनिकल डायरेक्टर ने कहा, समय पर और सटीक निदान प्रभावी उपचार की आधारशिला है। इस उन्नत डायरेक्ट रेडियोग्राफी सिस्टम के जुड़ने से निदान की सटीकता में ...