संदेश

मई 18, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लखानी आयुष्मान के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 19 मई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  शोरूम का संचालन जितेंद्र बजाज, सुरेंद्र बजाज और सिद्धार्थ भूटानी द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर बदखल विधानसभा के विधायक धनेश अदलखा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ M B Rubber Pvt Ltd के प्रबंध निदेशक विपन मेहता ने शोरूम का उद्घाटन किया। नए शोरूम में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए फुटवियर की आकर्षक और आधुनिक रेंज उपलब्ध कराई गई है। ग्राहकों शोरूम की आधुनिक सजावट और प्रीमियम कलेक्शन की सराहना की। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों को गुणवत्ता, आराम और नए डिजाइनों का बेहतर अनुभव देने का प्रयास किया जाएगा। उद्घाटन समारोह को लोगों से अच्छा प्रतिसाद मिला। कंपनी प्रबंधन ने भविष्य में भी अपने व्यापार के विस्तार और बेहतर सेवाएं देने का भरोसा जताया।

डी.टी.थिम्मेगौड़ा एसआईआईए डेटा एनालिसिस रिसर्च काउंसिल के कर्नाटक कार्यकारी निदेशक बने

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 19 मई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  मैसूर। एसआईआईए डेटा एनालिसिस रिसर्च काउंसिल ने श्री डी.टी. थिम्मेगौड़ा को तत्काल प्रभाव से कर्नाटक राज्य का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति परिषद की बोर्ड बैठक में स्वीकृत की गई। परिषद ने उनके लंबे समय से जमीनी स्तर पर सार्वजनिक सहभागिता, संगठनात्मक समन्वय और सामाजिक सेवा गतिविधियों में योगदान को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। मैसूर निवासी डी.टी. थिम्मेगौड़ा पिछले दो दशकों से अधिक समय से विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कर्नाटक में जमीनी स्तर पर जनसंपर्क कार्यक्रमों, चुनाव अभियान समन्वय और सामुदायिक कल्याण से जुड़े कई कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। काउंसिल के अनुसार यह नियुक्ति कर्नाटक में क्षेत्रीय नेतृत्व को मजबूत करने और डेटा एनालिसिस व रिसर्च से जुड़ी रणनीतिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अपनी नई जिम्मेदारी में डी.टी. थिम्मेगौड़ा राज्य स्तरीय समन्वय, शोध आधारित गतिवि...

पंडित हीरा लाल चतुर्वेदी की 49वीं पुण्यतिथि पर दिया श्रद्धांजलि

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 19 मई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रख्यात संगीताचार्य और चतुर्वेदी संगीत विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय पंडित हीरा लाल चतुर्वेदी को उनकी 49वीं पुण्यतिथि पर संगीत, साहित्य और सांस्कृतिक जगत की अनेक हस्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पंडित हीरा लाल चतुर्वेदी ने अपना पूरा जीवन भारतीय शास्त्रीय संगीत और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं प्रसार को समर्पित कर दिया था। पंडित हीरा लाल चतुर्वेदी ने वर्ष 1914 में पुरानी दिल्ली के नई सड़क क्षेत्र में चतुर्वेदी संगीत विद्यालय की स्थापना की थी। उन्होंने अपने अथक परिश्रम और समर्पण से हजारों विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा दी और देश की समृद्ध संगीत परंपरा को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य किया। उनके शिष्य और अनुयायी उन्हें स्नेहपूर्वक “गुरुजी” कहकर संबोधित करते थे। पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित साजन मिश्रा ने कहा कि पंडित हीरा लाल चतुर्वेदी केवल एक संगीतकार नहीं, बल्कि भ...

भारतीय व्यापार महोत्सव की पीयूष गोयल ने किया वेबसाइट लांच

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 19 मई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल  ने भारत मंडपम, प्रगति मैदान में कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर(कैट) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारतीय व्यापार महोत्सव (बीवीएम) की आधिकारिक वेबसाइट को लांच किया। भारतीय व्यापार महोत्सव का संयुक्त आयोजन आईटीपीओ एवं कैट द्वारा 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पीयूष गोयल ने कहा कि आज भारत वैश्विक बाजार में एक मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है और देश का व्यापार तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि व्यापारी, उद्योग जगत, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और उद्यमी मिलकर कार्य करें तो भारत 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत कौशल, ज्ञान और प्रतिभा से परिपूर्ण देश है। यदि हम अपने उत्पादों की गुणवत्ता को और बेहतर बनाएं तो दुनिया भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देगी और विदेशी बाजारों पर निर्भरता स्वतः कम हो जाएगी। उन...