फोर्टिस गुरुग्राम ने शी प्रोटेक्ट्स अस, वी प्रोटेक्ट हर का किया आयोजन
इस पहल के तहत् 100 से अधिक महिला पुलिस कर्मियों को हेल्थ, वैलनेस तथा प्रीवेंटिव केयर सत्रों के लिए एकजुट किया शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 27 मई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गुरुग्राम। सामुदायिक स्वास्थ्य और महिलाओं की वैलनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट,गुरुग्राम ने गुरुग्राम पुलिस के सहयोग से महिला पुलिस कर्मियों के लिए एक स्पेशल वैलनेस और हेल्थकेयर पहल – ‘शी प्रोटेक्ट्स अस, वी प्रोटेक्ट हर’ का आयोजन किया। इसमें 100 से अधिक महिला पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रबीना पी, डीसीपी, मानेसर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। इस पहल का मकसद महिला पुलिस अधिकारियों के अथक समर्पण और सेवाभाव को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक जागरूक बनाना, मानिसक स्वास्थ्य का ध्यान रखना और नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच के लिए उन्हें प्रेरित करना था। इसके तहत् विशेषज्ञों के नेतृत्व में प्रतिभागियों के लिए वैलनेस सत्र, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों तथा मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का...