फोर्टिस गुरुग्राम ने शी प्रोटेक्ट्स अस, वी प्रोटेक्ट हर का किया आयोजन

इस पहल के तहत् 100 से अधिक महिला पुलिस कर्मियों को हेल्थ, वैलनेस तथा प्रीवेंटिव केयर सत्रों के लिए एकजुट किया

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, बुधवार 27 मई 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गुरुग्राम। सामुदायिक स्वास्थ्य और महिलाओं की वैलनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट,गुरुग्राम ने गुरुग्राम पुलिस के सहयोग से महिला पुलिस कर्मियों के लिए एक स्पेशल वैलनेस और हेल्थकेयर पहल – ‘शी प्रोटेक्ट्स अस, वी प्रोटेक्ट हर’ का आयोजन किया। इसमें 100 से अधिक महिला पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रबीना पी, डीसीपी, मानेसर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। इस पहल का मकसद महिला पुलिस अधिकारियों के अथक समर्पण और सेवाभाव को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक जागरूक बनाना, मानिसक स्वास्थ्य का ध्यान रखना और नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच के लिए उन्हें प्रेरित करना था। इसके तहत् विशेषज्ञों के नेतृत्व में प्रतिभागियों के लिए वैलनेस सत्र, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों तथा मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रोग्राम के अंतर्गत, फोर्टिस गुरुग्राम के डॉ राहुल भार्गव, प्रिंसीपल डायरेक्टर एवं चीफ हेमेटोलॉजी, डॉ रमा जोशी, चेयरमैन-गाइनी ओंकोलॉजी एंड रोबोटिक सर्जरी तथा डॉ वेदांत काबरा, प्रिंसीपल डायरेक्टर-सर्जिकल ओंकोलॉजी, फोर्टिस गुरुग्राम समेत कई प्रमुख डॉक्टरोंने विशेषज्ञ सत्रों का नेतृत्व किया जिनमें महिलाओं की सेहत, प्रीवेंटिव केयर, कैंसर जागरूकता, लाइफस्टाइल प्रबंधन और वैलनेस पर जोर दिया गया। इसके अलावा,इन फ्रंटलाइन कर्मियों के लिएमानसिक स्वास्थ्य पर भी एक सत्र आयोजित किया गया तथा तनाव प्रबंधन और भावनात्मक खुशहाली के विषय पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर में कई जरूरी प्रीवेंटिव स्क्रीनिंग्स जैसे पैप स्मीयर, मैमोग्राफी, एसजीपीटी, एसजीओटी, सीबीसी, कलेस्ट्रॉल, तथा क्रिटनाइन जांच आदि को भी शामिल किया गया था ताकि महिला कर्मियों को शीघ्र निदान और स्वास्थ्यरक्षा के लिए सक्रियता बरतने को प्रेरित किया जा सके। 

इस अवसर पर,प्रबीना पी,डीसीपी,मानेसर ने कहा महिला पुलिस कर्मी अक्सर अपनी बेहद दबाव वाली पेशेवर जिम्मेदारियों और व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के बीच तालमेल बैठाने का प्रयास करती हैं, और ऐसे में यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच तथा मेंटल वैलनेस पर भी ध्यान दें। हम इस महत्वपूर्ण पहल के लिए फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के आभारी हैं जिन्होंने महिला अधिकारियों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पहचाना है और उसे ध्यान में रखकर इस पहल का आयोजन किया है। इस पहल के बारे में,यश रावत सीनियर वाइसप्रेसिडेंट और एसबीयूहेड,फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट,गुरुग्राम ने कहा महिला पुलिस अधिकारी प्रायः समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बिना थके हुए अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ती रहती हैं। इस पहल के माध्यम से, हम उनके अमूल्य योगदान को स्वीकार करने के साथ-साथ उन्हें अपनी सेहत और वैल-बींग को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं। फोर्टिस गुरुग्राम में हमारा मानना है कि प्रिवेंटिव हेल्थकेयर और मेंटल वेलनेस उन लोगों के लिए बेहद जरूरी हैं जो सार्वजनिक सेवा में अपना जीवन समर्पित करते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन