संदेश

अगस्त 11, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रतन जगवानी बने सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया (उत्तर भारत) के क्षेत्रीय सचिव

चित्र
समाज सेवा, समर्पण और सक्रिय सहभागिता को देखते हुए मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 12 अगस्त 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सिंधी समाज की एकता, संगठन और सामाजिक उत्थान के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया ने श्री रतन जगवानी को सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया (उत्तर भारत) का क्षेत्रीय सचिव मनोनीत किया है। यह मनोनयन संस्था की महत्वपूर्ण बैठक में किया गया। सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुरेश केशवानी एवं सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया (उत्तर भारत) के अध्यक्ष श्री अशोक लालवानी ने श्री रतन जगवानी की समाज के प्रति निष्ठा, सेवा-भावना, समर्पण, सक्रिय सहभागिता एवं सकारात्मक सोच को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा। सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि समाज सेवा के प्रति श्री जगवानी की निरंतर प्रतिबद्धता और उनके उल्लेखनीय योगदान को सम्मान देते हुए उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है। उनके अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण से संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है...

11 वर्ष की उम्र में योग के क्षेत्र में देवांगी लालवानी ने रचा इतिहास, 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम

चित्र
राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया सिंधी समाज का गौरव, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया करेगी सम्मानित शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 12 अगस्त 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  खेरथल (राजस्थान)। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती इस कहावत को महज 11 वर्ष की उम्र में खेरथल, राजस्थान की होनहार बालिका देवांगी लालवानी ने योग के क्षेत्र में अपनी शानदार उपलब्धियों से सच साबित कर दिखाया है। योग के प्रति समर्पण, कठिन अभ्यास और अनुशासन के बल पर देवांगी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है और अपने परिवार के साथ-साथ पूरे सिंधी समाज का नाम रोशन किया है। देवांगी ने मात्र 4 वर्ष की उम्र में योग को अपने जीवन का लक्ष्य और जुनून बना लिया था। छोटी उम्र से ही नियमित अभ्यास करते हुए उन्होंने योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। राष्ट्रीय स्तर पर योग वॉलंटियर के रूप में अपनी पहचान बनाने के साथ ही उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। देवांगी की उपलब्धियों का सबसे गौरवपूर्ण पक्ष यह है कि उन्होंने इतनी कम उम्र में 6 वर्ल्ड रिकॉ...

पॉपआइज़® ने लॉन्‍च किया 5 बोल्‍ड फ्लेवर्स ऑफ पनीर बर्गर

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 12 अगस्त 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  लुसियाना के मशहूर फ्राइड चिकन ब्रांड पॉपआइज़® ने भारत में अपनी अब तक की सबसे बड़ी पनीर बर्गर रेंज '5 बोल्‍ड फ्लेवर्स ऑफ पनीर' लॉन्च की है। कंपनी ने पांच इंटरनेशनल फ्लेवर वाली इस नई रेंज के जरिए अपने वेजीटेरियन मेन्यू को और मजबूत किया है। इसमें पॉपआइज़® के सिग्नेचर बोल्ड टेस्ट को भारत के लोगों की सबसे पसंदीदा शाकाहारी चीज़, पनीर के साथ नए फ्लेवर कॉम्बिनेशन में पेश किया गया है। भारत में वेजीटेरियन फूड (शाकाहारी खानपान) की पसंद तेजी से बदल रही है। लोग अब पारंपरिक विकल्पों के साथ-साथ नए और इंटरनेशनल फ्लेवर भी आज़माना चाहते हैं, लेकिन परिचित स्वाद से समझौता किए बिना। पनीर लंबे समय से भारतीयों का पसंदीदा शाकाहारी विकल्प रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए पॉपआइज़® ने अपने वैश्विक फ्लेवर अनुभव को पनीर के साथ जोड़कर यह नई रेंज पेश की है। नई रेंज में बोल्‍ड पनीर, क्‍लासिक पनीर, अमेरिकन मयो पनीर बर्स्‍ट, हैबोनेरो पनीर बर्स्‍ट और कोरियन पनीर बर्स्‍ट शामिल हैं। कंपनी का दावा ...

सीवर और मैनहोल में मानव प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगे : डॉ. भारत नगर

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 12 अगस्त 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में एल्गोरिदम एंड एम्बिशन फ्रॉम कैंपस टू सी-सूट पुस्तक का भव्य विमोचन किया गया। इस अवसर पर नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. भारत नगर ने अपने संबोधन में AI तकनीक के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि AI आधारित टूल्स अब दूर से ही भूमिगत, इमारतों के अंदर और खुले क्षेत्रों में पड़े खतरनाक कचरे (Hazardous Waste) की पहचान कर सकते हैं, वहीं AI रोबोट बिना किसी मानव जोखिम के उसे हटाने और सुरक्षित निपटान में सक्षम हैं। डॉ. नागर ने कहा कि वर्ष 2013 के कानून और सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के अनुसार मैनहोल और सीवर में मानव प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद अवैध प्रथाएं और ठेका व्यवस्था की खामियां आज भी लोगों की जान जोखिम में डाल रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि नगर निकाय...

सिंधु समाज दिल्ली द्वारा मंगलवार 11 जुलाई 2026 की भगवान श्री झूलेलाल जी के चालीहा कार्यक्रम की फोटो

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, बुधवार 12 अगस्त 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। सत्ताइसवां दिन : सिंधु समाज दिल्ली द्वारा मंगलवार 11 जुलाई 2026 की भगवान श्री झूलेलाल जी के चालीहा कार्यक्रम की फोटो