रतन जगवानी बने सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया (उत्तर भारत) के क्षेत्रीय सचिव

समाज सेवा, समर्पण और सक्रिय सहभागिता को देखते हुए मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, बुधवार 12 अगस्त 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। सिंधी समाज की एकता, संगठन और सामाजिक उत्थान के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया ने श्री रतन जगवानी को सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया (उत्तर भारत) का क्षेत्रीय सचिव मनोनीत किया है। यह मनोनयन संस्था की महत्वपूर्ण बैठक में किया गया। सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुरेश केशवानी एवं सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया (उत्तर भारत) के अध्यक्ष श्री अशोक लालवानी ने श्री रतन जगवानी की समाज के प्रति निष्ठा, सेवा-भावना, समर्पण, सक्रिय सहभागिता एवं सकारात्मक सोच को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा। सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि समाज सेवा के प्रति श्री जगवानी की निरंतर प्रतिबद्धता और उनके उल्लेखनीय योगदान को सम्मान देते हुए उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है। उनके अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण से संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री रतन जगवानी अपने नए दायित्व का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए सिंधी समाज की एकता, संगठन, भाषा-संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक प्रगति को नई गति प्रदान करेंगे। मनोनयन पर सिंधी समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने श्री रतन जगवानी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व एवं सक्रिय भूमिका से उत्तर भारत में सिंधी समाज के सेवा एवं सामाजिक कार्यों का विस्तार होगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल