ऑटिज्म और सेरेब्रल पाल्सी में स्टेम सेल थेरेपी पर सुप्रीम कोर्ट से मौखिक सुनवाई की मांग
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 27 सितम्बर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। ऑटिज्म और सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों के माता-पिता और परिवार के सदस्य शनिवार को नई दिल्ली में एकत्र हुए और स्टेम सेल थेरेपी से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के मामले में मौखिक सुनवाई की मांग की। यह मांग पैरेंट्स फोरम फॉर स्टेम सेल्स इन ऑटिज्म एंड सेरेब्रल पाल्सी की ओर से उठाई गई। करीब 5,000 परिवारों का प्रतिनिधित्व करने वाले इस पंजीकृत संगठन ने आंध्र भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से आए माता-पिता और परिवार के सदस्यों ने फैसले को लेकर अपने अनुभव और चिंताएं साझा कीं। फोरम यश चैरिटेबल ट्रस्ट एंड अन्य बनाम भारत संघ एंड अन्य मामले में प्रतिवादी है। फोरम के अनुसार, जनवरी 2025 में मामले की पहली सुनवाई के दौरान उसके वकील ने अदालत के सामने अपनी बात रखने की अनुमति मांगी थी, लेकिन उन्हें लिखित दलीलें दाखिल करने के लिए कहा गया। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले में ऑटिज्म के लिए स्टेम सेल थेरेपी को नियमित उपचार के रूप में जारी न रखने...