ग्रेटीफाई ने एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने पेपरलेस परीक्षाएं करवाया
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 1 अप्रैल 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। ग्रेटीफाई, जो शिक्षा के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर देने वाली कंपनी है, ने एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के पांचों कैंपस – कट्टनकुलाथुर, रामापुरम, वाडापालानी, त्रिची और दिल्ली एनसीआर (गाजियाबाद) में पूरी तरह से पेपरलेस परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित करवाई हैं। 3,000 से ज़्यादा एमबीए और एम.टैक स्टूडेंट्स के लिए 40,000 से ज़्यादा परीक्षाएं डिजिटल फार्मेट से आयोजित की गईं, जिनमें छपे हुए प्रश्न पत्रों या कागज़ की उत्तर पुस्तिकाओं का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं किया गया। ये परीक्षाएँ ग्रेटीफाई के एग्जामएक्स (ExamX) प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करके 45 दिनों की अवधि में आयोजित की गईं। इसके लिए लगभग 2,000 टैबलेट लगाए गए थे और एक ही समय पर लगभग 1,800 स्टूडेंट्स ने इसका इस्तेमाल किया, जिसमें प्लेटफ़ॉर्म में कोई रुकावट नहीं आई। यह पहल ऐसे समय में हुई है जब भारत का एग्जामिनेशन सिस्टम सुरक्षा, कार्यक्षमता और डिजिटल अपनाने पर ज़्यादा ध्यान दे रहा है। यह राष्ट्रीय शिक्षा नी...