अर्जुन पुरस्कार विजेता कृपाशंकर पटेल की टॉलीवुड के प्रसिद्ध स्टंट डायरेक्टर नबकांत से किया मुलाक़ात

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, बुधवार 1 अप्रैल 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), हैदराबाद। हैदराबाद में इंदौर के अर्जुन पुरस्कार विजेता एवं पूर्व पहलवान कृपाशंकर पटेल ने अपनी 80 वर्षीय माताजी श्रीमती रुक्मणी पटेल के साथ टॉलीवुड (तेलुगु सिनेमा) के जाने-माने स्टंट निर्देशक मैबम नबकांत मेइतेई से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों विशेषज्ञों के बीच रेसलिंग एक्शन कोरियोग्राफी, तकनीकी पहलुओं तथा रेसलिंग के नियमों को फिल्मों में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। यह मुलाक़ात खेल और सिनेमा के बीच तालमेल को और मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है। श्री मैबम नबकांत मेइतेई मणिपुर के प्रतिष्ठित स्टंट डायरेक्टर एवं फ़ाइट कोरियोग्राफ़र हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु फ़िल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने पुष्पा 2: The Rule के क्लाइमैक्स एक्शन सीक्वेंस को कोरियोग्राफ़ कर अपनी विशेष पहचान बनाई। वर्तमान में वे आगामी फ़िल्म पिद्दी में प्रसिद्ध स्टंट डायरेक्टर शाम कौशल के साथ कार्य कर रहे हैं, जहाँ उनकी एक्शन कोरियोग्राफी की सराहना हो रही है। नबकांत मास्टर ने अपने पिता से प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त कर लगभग 16 वर्षों में स्टंट कोरियोग्राफी के क्षेत्र में उल्लेखनीय दक्षता हासिल की है। उन्होंने रामोजी फिल्म सिटी में स्टंटमैन के रूप में तथा एपी सिने स्टंट डायरेक्टर्स यूनियन में असिस्टेंट मास्टर के तौर पर भी कार्य किया है। मार्शल आर्ट्स में गहरी पकड़ के कारण श्री नबकांत दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक्शन दृश्यों को अधिक वास्तविक, प्रभावशाली और सुरक्षित बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेषज्ञता और अनुभव फिल्म उद्योग में एक नई दिशा प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही