संदेश

मई 3, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गौतम बुद्ध नगर की विकास के बीच छुपी जमीनी सच्चाई

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 4 मई 2026,    लेखक योगेश जगतरामका  ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतम बुद्ध नगर। गौतम बुद्ध नगर…नाम सुनते ही दिमाग में ऊंची-ऊंची इमारतें, एक्सप्रेसवे, मेट्रो और तेज़ी से बढ़ता हुआ एक आधुनिक शहर आता है। लेकिन क्या यही पूरी सच्चाई है? अगर हम ज़रा ज़मीन पर उतरकर देखें तो इस चमक के पीछे कई ऐसे सवाल खड़े हैं, जिनका जवाब आज भी अधूरा है। पिछले एक दशक में नोएडा और ग्रेटर नोएडा देश के सबसे तेज़ी से विकसित होते रियल एस्टेट हब के रूप में उभरे हैं। लाखों आवासीय यूनिट्स लॉन्च हुईं, लेकिन एक बड़ा हिस्सा समय पर पूरा नहीं हो पाया। आज भी हजारों होमबायर्स ऐसे हैं जो EMI और किराया दोनों का बोझ उठा रहे हैं। एक तरफ़ बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स का ऐलान होता है, नए सेक्टर बसते हैं, निवेश आता है लेकिन दूसरी तरफ़ वही प्रोजेक्ट्स सालों तक अधूरे पड़े रहते हैं। हाल के वर्षों में कई ऐसे प्रोजेक्ट्स देखने को मिले हैं जो NCLT प्रक्रिया के बाद नए डेवलपर्स को हैंडओवर हुए और अब धीरे-धीरे पूरे हो रहे हैं। लेकिन यहाँ एक कड़वी सच्चाई छुपी है। इन प्र...

डॉ.नरेश के.अग्रवाल ने लुधियाना प्रोटोकॉल किया प्रस्तुत किया

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 4 मई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  ऑर्थोपेडिक इलाज में रिप्लेसमेंट से रीजेनरेशन की ओर बढ़ते रुझान को मजबूती देते हुए, वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. नरेश के. अग्रवाल ने नई दिल्ली के होटल नोवोटेल सिटी सेंटर में आयोजित तीसरे दिल्ली ऑर्थोबायोलॉजिक्स कोर्स 2026 में अपना चर्चित लुधियाना प्रोटोकॉल प्रस्तुत किया। यह सम्मेलन दिल्ली ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के तत्वावधान में, इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें देशभर के विशेषज्ञों ने ऑर्थोबायोलॉजिक्स के क्षेत्र में व्यावहारिक और साक्ष्य-आधारित इलाज तरीकों पर चर्चा की। कोर्स के दूसरे दिन घुटनों पर केंद्रित वैज्ञानिक सत्र में डॉ. अग्रवाल ने घुटने के ऑस्टियोआर्थराइटिस के प्रबंधन के लिए एक समेकित और कम हस्तक्षेप वाला दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। यह तरीका पारंपरिक जॉइंट रिप्लेसमेंट पर निर्भरता से आगे बढ़ते हुए, बीमारी के मूल कारण को समझने पर आधारित है। उनकी प्रस्तुति ने इस बात पर जोर दिया कि ऑस्टियोआर्थराइटिस केवल घिसाव नहीं, बल्कि शरीर में होने वाली ल...

तरुण चुग के जन्मदिन के अवसर पर हनुमान चालीसा पाठ व फल का वितरण

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 4 मई 2026, ( प्रबंध   सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  पूर्व महापौर जत्थेदार अवतार सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग के जन्मदिन के अवसर पर जमुना बाजार क्षेत्र में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन कराया। इस दौरान उन्होंने प्रभु श्री हनुमान जी से तरुण चुग की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम के उपरांत जत्थेदार अवतार सिंह ने सिविल लाइंस भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर क्षेत्र में फल वितरण भी किया। इस सेवा कार्य के माध्यम से उन्होंने समाज में सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राकेश प्रजापति, राष्ट्रीय ग्राहक पंचायत दिल्ली प्रांत की सह-संगठन महामंत्री मोहनजीत कौर, ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, सिविल मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज तिवारी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।