तरुण चुग के जन्मदिन के अवसर पर हनुमान चालीसा पाठ व फल का वितरण


शब्दवाणी सम्माचार टीवी, सोमवार 4 मई 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। पूर्व महापौर जत्थेदार अवतार सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग के जन्मदिन के अवसर पर जमुना बाजार क्षेत्र में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन कराया। इस दौरान उन्होंने प्रभु श्री हनुमान जी से तरुण चुग की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम के उपरांत जत्थेदार अवतार सिंह ने सिविल लाइंस भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर क्षेत्र में फल वितरण भी किया। इस सेवा कार्य के माध्यम से उन्होंने समाज में सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राकेश प्रजापति, राष्ट्रीय ग्राहक पंचायत दिल्ली प्रांत की सह-संगठन महामंत्री मोहनजीत कौर, ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, सिविल मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज तिवारी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ