रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2025 के लिए 60 रामलीला दूसरे चरण के लिए चुनी गई

\ शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 23 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। मीडिया प्रेस क्लब दिल्ली एनसीआर में उत्तम मंचन करने वाली रामलीला को जिला एवं दिल्ली एनसीआर स्तर पर रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2025 से सम्मानित करने के लिए 60 रामलीला दूसरे चरण के लिए चुनी गई। रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2025 के लिए दिल्ली एनसीआर 172 रामलीला ने भाग लिया था पहले चरण में सभी 172 रामलीला को एक साथ पत्रकारों ने अपने परिवार के साथ रामलीला का अवलोकन किया। उनके रामलीला अवलोकन के बाद उन्होंने रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2025 के मुख्य जज संत महाराज त्रिलोचन दास जी को अपना सुझाव भेजा। रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2025 के मुख्य जज संत महाराज त्रिलोचन दास जी की जूरी टीम ने उत्तम मंचन और उत्तम व्यवस्था करने वाली 60 रामलीला का दूसरे चरण के रामलीला अवलोकन के लिए चुना। दूसरे दिन की रामलीला का मंचन से 2 वरिष्ठ पत्रकार 26 सितम्बर 2025 तक रामलीला जज बनकर रामलीला का अवलोकन करने जायेंगे। 27 सितम्बर 2025 को रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2025 के पुरस्कारों की घोषणा कर उसी दिन से पुरस्कार ...