सिंधी संसार ने किया अपने स्थायी पाठकों का भव्य सम्मान
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 30 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। मीडिया प्रेस क्लब और सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया द्वारा, सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) के सहयोग से, मीडिया प्रेस क्लब के सदस्य समाचार-पत्र सिंधी संसार (सिंधी समाज की प्रमुख पाक्षिक विशेषांक) ने अपने स्थायी पाठकों का एक भव्य कार्यक्रम में सम्मान किया। इस गरिमामय अवसर पर सिंधी संसार के प्रधान सम्पादक एवं मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक लालवानी ने सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष माननीय श्री सुरेश केशवानी उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में जत्थेदार डॉ.अवतार सिंह (पूर्व महापौर, उत्तरी दिल्ली नगर निगम), श्री गोविन्द दत्ता दासा (क्लस्टर हेड, दिल्ली-एनसीआर एवं जम्मू-कश्मीर, सदस्य नेशनल एग्जीक्यूटिव काउंसिल द अक्षय पात्रा फाउंडेशन नई दिल्ली), प्लास्टिक रीसाइक्लिंग के पितामह एवं AVRO इंडिया के चेयरमैन श्री सुशील अग्रवाल तथा बैंकरमैन एवं वायु विशेषज्ञ मेजर जनरल ड...