जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर अर्चना नितिन उपाध्याय ने दी जनता को बधाई
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, सोमवार 30 मार्च 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद देशभर में खुशी और गर्व का माहौल देखा जा रहा है। इस अवसर पर जय बजरंग सेना की राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना नितिन उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। मीडिया से बातचीत के दौरान अर्चना नितिन उपाध्याय ने कहा कि आज सम्पूर्ण देशवासी गौरव का अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में से एक है और यह भारतीय जनता पार्टी की विकासवादी सोच का परिणाम है। एक समय इसी उत्तर प्रदेश को पूरा देश माफिया गुंडा और डकैतों का प्रदेश माना जाता था। माननीय योगी आदित्यनाथ की सरकार एवं प्रशासन के कारण आज भय मुक्त उत्तर प्रदेश बन गया है आज हमारे उत्तर प्रदेश में महिलाएं कहीं भी और कभी भी आ जा सकती हैं । उन्होंने आगे कहा कि यह हम सभी 25 करोड़ उत्तर प्रदेश वासियों के लिए बेहद गर्व का क्षण है। इस एयरपोर्ट के निर्माण से न केवल प्रदेश की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि रोजगार और निवेश के नए अवसर भी सृजित होंगे।
अर्चना उपाध्याय ने कहा कि आने वाले समय में यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाएगा और प्रदेश को आर्थिक रूप से और सशक्त बनाएगा। उन्होंने इसे “नए भारत की नई उड़ान” करार देते हुए कहा कि इस तरह की परियोजनाएं देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मजबूत कदम हैं। अर्चना उपाध्याय ने कहा बीते कुछ समय पहले उत्तरप्रदेश अतीक अहमद जैसे गद्दारों भूमाफियाओं के नाम से जाना जाता था । आज माननीय मुख्यमंत्री जी के इस ऐतिहासिक कदम से लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार, कनेक्टिविटी का बड़ा केंद्र बनेगा जेवर, उतर प्रदेश की बदली तस्वीर को लेके आगे अर्चना उपाध्याय कहती है कि उत्पदेश आज सही हाथी में है । अंत में उन सभी किसानों को भी बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि जिन्होंने इस परियोजना के लिए अपनी जमीन दी. उन्होंने कहा कि समयबद्ध मुआवजा और पुनर्वास के जरिए किसानों ने भी अपनी भूमिका अदा की।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें